रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? एक्ट्रेस सोहा अली खान भी Garlic खाकर करती हैं दिन की शुरुआत
Kacha Lahsun Khane Ke Fayde: सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरीकों से प्रभावित करता है कच्चा लहसुन. एक्ट्रेस सोहा अली खान भी लहसुन खाकर ही अपने दिन की शुरुआत करती हैं. ऐसे में यहां जानिए अगर रोजाना एक कच्चा लहसुन खाया जाए तो क्या होगा.

Raw Garlic Benefits: कच्चा लहसुन एक नहीं बल्कि कई गुणों से भरपूर होता है. लहसुन इम्यूनिटी का पावरहाउस होता है, यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते इंफ्लेमेशन को दूर करता है और ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखता है. एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपनी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कच्चा लहसुन खाती हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अपने एक पोस्ट में सोहा ने लिखा, "मैं हर दिन खाली पेट एक कच्चा लहसुन खाती हूं, इसे इतनी देर चबाती हूं कि इसका मैजिकल कंपाउंड एलिसिन एक्टिव हो जाए और इसके बाद पानी के साथ इसे निगल लेती हूं. अगर आप चबाना नहीं चाहते तो इसे कूटकर 10 मिनट अलग रख दें." सोहा की ही तरह आप भी कच्चा लहसुन (Kacha Lahsun) खा सकते हैं. यहां जानिए इसे खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसके सेवन से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
बढ़ती है इम्यूनिटी
2 / 7रोजाना खाली पेट एक कच्चा लहसुन खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है. इससे शरीर को एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मिलते हैं जो मौसम बदलने पर शरीर को मौसमी दिक्कतों से दूर रखते हैं.
दिल की सेहत अच्छी रहती है
3 / 7कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लेवल सामान्य रहता है और हार्ट फंक्शन बेहतर होने लगता है ऐसे में दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए कच्चा लहसुन खाया जा सकता है.
पाचन रहता है दुरुस्त
4 / 7पेट के एंजाइम्स को भी कच्चे लहसुन से फायदा मिलता है. कच्चा लहसुन खाने पर पेट फूलने की दिक्कत कम होती है और गट हेल्थ अच्छी रहने लगती है.
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
5 / 7कच्चे लहसुन के सेवन से शरीर में जमे गंदे टॉक्सिंस बाहर निकलने लगते हैं. इससे एक्ने, मुरझाई त्वचा और बालों के झड़ने जैसी दिक्कतें कम होने में मदद मिल सकती है.
कम हो सकता है वजन
6 / 7वजन घटाने में भी लहसुन असरदार हो सकता है. लहसुन में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और शरीर से टॉक्सिंस निकालते हैं जिससे फैट लॉस सपोर्ट होता है.
किसे नहीं खाना चाहिए कच्चा लहसुन
7 / 7कच्चा लहसुन हर किसी के लिए फायदेमंद ही हो यह जरूरी नहीं है. जो लोग ब्लड थिनर्स ले रहे हैं, जिनका पेट सेंसिटिव है और जो लोग सर्जरी प्लान कर रहे हैं उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह लिए कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए. यह भी पढ़ें - कैसे पता करें कि हमारा लिवर खराब है? डॉक्टर ने कहा शरीर पर दिखने लगें ये 5 संकेत तो कभी ना करें इग्नोर