पुरुषों के पेशाब में खून आने के क्या कारण हैं? जानिए किस बीमारी का हो सकता है संकेत

Blood In Urine Male: पुरुषों के पेशाब में खून आना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है. यहां जानिए पेशाब में खून आने की क्या-क्या वजह हो सकती है.

Peshab me khoon aana
1 / 8

Blood In Urine Men: पेशाब में खून आने को मेडिकल टर्म में हेमटुरिया कहते हैं. यह कई कारणों से हो सकता है. पुरुषों के पेशाब में खून आना एक गंभीर समस्या है और इसकी जड़ तक जाना बेहद जरूरी है. यह यूरिन इंफेक्शन से लेकर किसी कैंसर का लक्षण भी हो सकता है. अगर समय रहते लक्षण पहचान लिए जाएं तो बीमारी से समय रहते बचा भी जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए पुरुषों के पेशाब में खून आने के क्या-क्या कारण (Peshab Me Khoon Aane Ke Karan) हो सकते हैं.

विज्ञापन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन 2 / 8

पुरुषों के पेशाब में खून आने का एक कारण यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन हो सकता है. यह महिलाओं और पुरुष दोनों में होने वाला इंफेक्शन है. UTI के कारण पेशाब में खून आने के अलावा, बार-बार पेशाब आने, झागदार पेशाब आने और पेशाब करते हुए दर्द या जलन होने की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

एक्सरसाइज से होने वाला हेमटुरिया

एक्सरसाइज से होने वाला हेमटुरिया 3 / 8

एक्सरसाइज इंड्यूस्ड हेमटुरिया (EIH) को पोस्ट एक्सर्शनल हेमटुरिया भी कहते हैं. अगर पुरुष हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद पेशाब में खून आ सकता है. इसीलिए खुद को हाइड्रेटड रखना बेहद जरूरी है.

किडनी या मूत्राशय में पथरी

किडनी या मूत्राशय में पथरी 4 / 8

पुरुषों की किडनी या मूत्राशय में पथरी हो तो पेशाब में खून नजर आ सकता है. किडनी स्टोन में पेशाब में खून आने के अलावा, निचली कमर में दर्द, पेट में लगातार दर्द, उल्टी, जी मितलाना, बुखार और बदबूदार पेशाब आने की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

प्रोस्टेट का बढ़ जाना

प्रोस्टेट का बढ़ जाना 5 / 8

प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों के जननांग का हिस्सा है. अगर प्रोस्टेट का आकार बढ़ जाता है तो पेशाब में रुकावट और पेशाब में खून आने की दिक्कत देखी जा सकती है.

प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर 6 / 8

पेशाब में खून नजर आना प्रोस्टेट कैंसर के लक्षणों में शामिल है. प्रोस्टेट कैंसर होने पर पुरुषों को शरीर के निचले हिस्से में दर्द, सीमेन में खून और बिना कारण वजन कम होने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

किडनी की चोट

किडनी की चोट 7 / 8

किडनी पर लगी किसी तरह की चोट पेशाब में खून आने की वजह हो सकती है. किडनी की चोट में दर्द होता है और पेशाब संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं.

मूत्राशय का कैंसर

मूत्राशय का कैंसर 8 / 8

ब्लैडर कैंसर यानी मूत्राशय का कैंसर होने पर पेशाब में खून नजर आ सकता है. ब्लैडर कैंसर में पेशाब करने में तकलीफ होती है, पेशाब की धार तेज नहीं होती है और पेशाब करते हुए जलन महसूस होती है. यह भी पढ़ें - कैसे पता चलेगा कि सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर है? न्यूरोसर्जन ने बताया Brain Tumor के लक्षण कैसे पहचानें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन