बुखार में तुरंत गोली क्यों नहीं खानी चाहिए? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Bukhar Mein Goli Kyu Nahi Khani Chahiye: बुखार आने के बाद अक्सर लोग दवा ले लेते हैं. कुछ लोग तो बिना डॉक्टर के दिखाए बुखार की गोली खा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा करना हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? यह आदत धीरे-धीरे शरीर को खोखला करने का काम कर रही है.

Do fever reducers prolong illness
1 / 6
बुखार में तुरंत गोली क्यों नहीं खानी चाहिए? Image Credit- Freepik

Why Do Not Take Medicine During Fever: जब भी लोगों को बुखार होता है तो लोग बिना सोचे-समझे बुखार की गोली तुरंत खा लेते हैं, लेकिन क्या आप हर बार बुखार आते ही तुरंत दवा लेना सही नहीं होता. कई बार यह आदत शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि बुखार खुद में कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर का एक प्राकृतिक संकेत है कि अंदर कुछ गड़बड़ है और शरीर उससे लड़ रहा है.

विज्ञापन

शरीर का तापमान कब बढ़ता है?

शरीर का तापमान कब बढ़ता है?2 / 6

जब शरीर में बैक्टीरिया या वायरस प्रवेश करते हैं तो इम्यून सिस्टम उन्हें खत्म करने के लिए शरीर का तापमान बढ़ा देता है. बुखार आना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर खुद बीमारी से लड़ रहा है. अगर आप तुरंत दवा ले लेते हैं, तो यह प्राकृतिक प्रक्रिया बीच में ही रुक सकती है.

विज्ञापन

हर बुखार की दवा जरूरी नहीं

हर बुखार की दवा जरूरी नहीं 3 / 6

बुखार के टाइप्स होते हैं और हर स्टेज में देखभाल करने के तरीके भी काफी अलग होते हैं. हल्का बुखार कई बार खुद ठीक हो जाता है. इसलिए आपको पहले शरीर को खुद ठीक होने का मौका देना चाहिए.

लक्षण सही से सामने ना आना

लक्षण सही से सामने ना आना4 / 6

जब बुखार की गोली खाई जाती है तो इससे बुखार कुछ वक्त के लिए ठीक हो जाता है और इसके असली कारण को दबा देता है. इसलिए तुरंत गोली खाने से बचें और अगर ज्यादा तेज बुखार है तो डॉक्टर से जरूर बात करें.

विज्ञापन

बार-बार दवा लेने की आदत पड़ना

बार-बार दवा लेने की आदत पड़ना 5 / 6

हर छोटी परेशानी में दवा लेने से शरीर की प्राकृतिक क्षमता कमजोर हो सकती है. इसके अलावा, बार-बार पैरासिटामोल लेने से लिवर पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए बिना जरूरत दवा लेने की आदत से बचना जरूरी है.

साइड इफेक्ट्स का खतरा

साइड इफेक्ट्स का खतरा6 / 6

बुखार की हर बार दवा लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है और अगर आप जरूरत से ज्यादा ले रहे हैं तो इसे बार-बार लेने से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे लिवर पर असर पड़ना या पेट से जुड़ी समस्याएं होना आदि.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन