ब्रेस्ट में कौन सी गांठ नॉर्मल होती है? एक्सपर्ट से जानिए गांठ कब बन जाती है कैंसर

Breast Cancer Kab Banta Hai: ब्रेस्ट में गांठ महसूस होना हर महिला को डरा देता है. लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि हर गांठ कैंसर नहीं होती, क्योंकि कई बार ये हार्मोनल बदलाव या सिस्ट की वजह से भी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप समझें कि कौन-सी गांठ सामान्य होती है और कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए. अगर आपको भी कोई गांठ महसूस हो रही है तो आपको इस तरह खतरनाक गांठ की पहचान करनी होगी.

Breast Mein Ganth Hona
1 / 6
ब्रेस्ट में कौन सी गांठ नॉर्मल होती है? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

2 / 6

ब्रेस्ट में छूने पर मुलायम या रबड़ जैसी लगने वाली गांठ, पीरियड्स से पहले महसूस होने वाली गांठ या स्तनों में सूजन या छोटी-छोटी गांठें महसूस होना सामान्य है.

विज्ञापन

3 / 6

कुछ लक्षण ऐसे हैं जिनमें तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए जैसे गांठ बहुत सख्त हो और हिले नहीं या इसका धीरे-धीरे आकार बढ़ता जाए और बगल में सूजन या गांठ हो तो यह खतरनाक हो सकता है.

4 / 6

अब सवाल यह है कि गांठ बनती क्यों है. कई रिसर्च के मुताबिक, गांठ हार्मोनल बदलाव, फैटी टिशू में बदलाव या स्तन में चोट और इंफेक्शन होने की वजह से होती है.

विज्ञापन

5 / 6

अगर गांठ महसूस हो तो घबराएं नहीं, क्योंकि कई बार यह अपने आप खत्म हो जाती है. वहीं, अगर मासिक धर्म खत्म होने के 7 दिन बाद फिर से जांच करें.

6 / 6

इसके अलावा, हर महीने ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन करें. 40 साल के बाद अपनी नियमित मैमोग्राफी करवाएं और संतुलित आहार और एक्सरसाइज करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन