किन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? महिलाओं को जरूर जाननी चाहिए ये बातें
Breast Cancer Reasons: ब्रेस्ट कैंसर लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में शेफ पंकज भी इस बीमारी की चपेट में आ गई, लेकिन अगर अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव किया जाए तो इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Breast Cancer Ke Lakshan: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है. पिछले कुछ वर्षों में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक रिसर्च में बताया गया है कि ब्रेस्ट कैंसर होने का सबसे बड़ा कारण हमारी लाइफस्टाइल ही है. ऐसे में महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी आदतों से बचकर वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल रख सकती हैं.
एक्टिव कम होना
2 / 6दिनभर बैठे रहना और कम एक्टिव रहने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर सुस्त रहेगा या वजन बढ़ेगा तो यह बीमारी हो सकती है, क्योंकि इससे हार्मोनल बैलेंस नहीं रहते हैं. इसे भी पढ़ें- दही के साथ आलू खाने से क्या होगा? ये बदलाव देखकर चौंक जाएंगे आप
वजन बढ़ना
3 / 6वजन पर ध्यान ना देना भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मोटापा एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. इसमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है, खासकर उन महिलाओं को जिन्हें मेनोपॉज की शिकायत है.
शराब का सेवन करना
4 / 6कैंसर की बीमारी शराब पीने वाले ज्यादातर इंसान को हो जाती है. इससे शरीर के कई अंगों को नुकसान होता है. कुछ शोधों में यह पाया गया है कि अधिक मात्रा में शराब का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकता है.
लंबे वक्त जांच न करना
5 / 6कई महिलाएं ब्रेस्ट में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं. समय-समय पर ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्क्रीनिंग करवाने से शुरुआत में ही बीमारी का पता लग सकता है.
दर्द को नजरअंदाज करना
6 / 6कई बार स्तन में दर्द होने लगता है और बेचैनी भी रहती है. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो यकीनन आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. ब्रेस्ट कैंसर में कई बार ऐसा होता है. इसे भी पढ़ें- कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? एक्सपर्ट से जानिए किन चीजों को खाने से होगा फायदा