ब्रेस्ट कैंसर में क्या खाएं? जानिए कौन सी चीजें दे सकती हैं राहत

Breast Cancer Disease: ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसे वक्त पर कंट्रोल किया जा सकता है. आप दवा के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान दें और पौष्टिक अपनाकर शरीर को मजबूत बनाएं.

Breast Cancer Disease
1 / 6
ब्रेस्ट कैंसर में क्या खाएं? Image Credit- Freepik

Breast Cancer Mein Kya Khaye: ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसे ज्यादातर महिलाओं में देखा जा सकता है. हालांकि, अगर इसका सही वक्त पर इलाज कर लिया जाए तो काफी हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है. दवा के साथ-साथ आप अपने खान-पान पर ध्यान दें, क्योंकि  मरीज की स्थिति को बेहतर बनाने में ये अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर में किन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां2 / 6

आप हरे पत्तेदार सब्जियां को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी सब्जियां को अपनी थाली का हिस्सा बनाएं, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं.

विज्ञापन

फ्रेश फल

फ्रेश फल3 / 6

फलों का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है. आप सेब, बेरीज, पपीता और अनार का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. ये सारी चीजें शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं.

साबुत अनाज

साबुत अनाज4 / 6

ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और गेहूं जैसे साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. साबुत अनाज को लगातार खाने से फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स5 / 6

बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स में हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं. आप इन तमाम चीजों को दूध या शेक के तौर पर ले सकते हैं.

हल्दी और अदरक

हल्दी और अदरक6 / 6

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और अदरक के गुण शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. हल्दी को दूध के साथ या ड्रिंक के तौर पर लिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन