ब्लैडर कैंसर के लास्ट स्टेज में क्या होता है? जानिए Bladder Cancer के 5 शुरुआती लक्षण

Bladder Cancer Ke Lakshan: Bladder Cancer के आखिरी स्टेज में काफी गंभीर हो जाती है, लेकिन सही देखभाल और इलाज से मरीज को राहत दी जा सकती है. आप इसका पता शुरुआती लक्षणों से लगा सकते हैं ताकि गंभीर बीमारी से बचा जा सके. 

warning signs of bladder cancer
1 / 6

Signs of Bladder Cancer: ब्लैडर कैंसर एक तरह की गंभीर बीमारी है, जो मूत्राशय से शुरू होती है और धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगती है. आप इस बीमारी का पता अपने पेशाब में होने वाले बदलावों से लगा सकते हैं. अगर आपको ब्लैडर कैंसर का ज्यादा खतरा है, दर्द के बिना यूरिन में बार-बार खून आ रहा है और इसके साथ ब्लैडर कैंसर के दूसरे लक्षण भी दिख रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना2 / 6

पेशाब में खून आना कई बार आम हो सकता है, लेकिन अगर आपको बार-बार पेशाब में खून नजर आ रहा है या पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस हो रही है तो यह कैंसर का संकेत है.

विज्ञापन

पेट के निचले हिस्से में दर्द

पेट के निचले हिस्से में दर्द3 / 6

अगर आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है और कई बार यह असहनीय हो जाता है तो इसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट करवाएं.

वजन कम होना

वजन कम होना4 / 6

लगातार वजन कम होना भी इस बीमारी का संकेत है. अगर आपका बिना मेहनत किए अचानक वजन कम हो रहा है या कमजोरी महसूस हो रही है तो आपको यह बीमारी हो सकती है.

विज्ञापन

पेशाब में बदलाव होना

पेशाब में बदलाव होना 5 / 6

अगर आपको बार बार पेशाब आ रहा है या रुक रुककर निकल रहा है तो यह गंभीर स्टेज का संकेत है. इस दौरान कई बार पेशाब पर इंसान का कंट्रोल नहीं होता है.

शरीर में होते हैं बदलाव

शरीर में होते हैं बदलाव6 / 6

इस बीमारी में आपको सांस लेने में दिक्कत, पीलिया या हड्डियों के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपको ऐसा कुछ भी महसूस हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन