स्किन पर दिखें ये 6 बदलाव, समझ लें शरीर में किसी न किसी गड़बड़ की हो रही है शुरुआत

6 Skin Signals: जब हमारी बॉडी में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो स्किन कई तरह के संकेत देना शुरू कर देती है. डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि इन संकेतों को आपने शुरुआत में समझ लिया तो आप आसानी से बीमारी को पकड़ पाएंगे और उसे बढ़ने से पहले कंट्रोल कर लेंगे.

Bimari Hone Par Sharir Mein Hone Wale Badlav
1 / 6
चेहरे पर अनचाहे बाल आना. Image Credit- Freepik

Bimari Hone Par Sharir Mein Hone Wale Badlav: कोई भी बीमारी अचानक नहीं होती, धीरे-धीरे यह शरीर में दस्तक देती है और फिर अपना घर बना लेती है. हालांकि, इस दौरान कुछ संकेत जरूर नजर आते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. आप ऐसा ना करें क्योंकि शरीर का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है.ऐसे में अगर आपका पाचन खराब रहने लगे, वजन कम होने लगे या अचानक से बहुत अधिक कमजोरी महसूस होने लगे तो समझ लीजिए आपके शरीर में किसी ना किसी गड़बड़ की शुरुआत हो चुकी है. डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि स्किन किस तरह बताती है कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी पनप रही है. आइए जानते हैं 6 बड़े संकेत-

विज्ञापन

बालों के बीच की रेखा पतली होना

बालों के बीच की रेखा पतली होना 2 / 6

अगर आपके बालों की रेखा लगातार पतली हो रही है तो इसका मतलब है कि आपके हार्मोनल इंबैलेंस हो रहे हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) बढ़ने की वजह से ऐसा होता है.

विज्ञापन

आंखों के नीचे काले घेरे

आंखों के नीचे काले घेरे 3 / 6

आंखों के नीचे काले घेरे होने का मतलब है कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है. हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि यह नींद की कमी की वजह से होता है.

आइब्रो के बाल झड़ना

आइब्रो के बाल झड़ना 4 / 6

बालों का झड़ना आम है, लेकिन अगर आपके आइब्रो के बाल झड़ रहे हैं तो आपको सोचने की जरूरत है. एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस की वजह से हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों के नीचे पीले पैच होना

आंखों के नीचे पीले पैच होना 5 / 6

अगर आपकी आंखों के नीचे पीले पैच नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है. इसलिए आपको एक बार लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए.

चेहरे पर अनचाहे बाल आना

चेहरे पर अनचाहे बाल आना 6 / 6

महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन