खरबूजा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानिए कब परहेज करने में है समझदारी

Who Should Avoid Muskmelon: गर्मियों में खरबूजा खूब खाया जाता है लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. ऐसे में यहां जानिए किन लोगों को खरबूजा खाने से परहेज करना चाहिए.

When to avoid muskmelon
1 / 7
When to avoid muskmelon

Kise Kharbuja Nahi Khana Chahiye: खानपान की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो होती तो सेहतमंद हैं लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद ही साबित हों ऐसा जरूरी नहीं है. खरबूजा (Muskmelon) भी एक ऐसा ही फल है जो गर्मियों में खूब खाया जाता है लेकिन सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता. ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें खासतौर से खरबूजा खाने से परहेज की सलाह दी जाती है. आप भी जानिए किन्हें खरबूजा नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज2 / 7

खरबूजे में प्राकृतिक शुगर होती है. इसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत अधिक नहीं होता, फिर भी डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और ब्लड शुगर का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

किडनी की समस्या वाले लोग

किडनी की समस्या वाले लोग3 / 7

खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है. जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं करती, उनके शरीर में पोटैशियम जमा हो सकता है. ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए.

जिन लोगों को एलर्जी हो

जिन लोगों को एलर्जी हो4 / 7

कुछ लोगों को खरबूजा खाने के बाद मुंह में खुजली, गले में जलन, सूजन या एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. ऐसे लक्षण दिखने पर इसका सेवन बंद कर दें.

विज्ञापन

बार-बार पेट खराब रहने वाले लोग

बार-बार पेट खराब रहने वाले लोग5 / 7

खरबूजे में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है. ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या दस्त जैसी समस्या हो सकती है.

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है6 / 7

अगर आपको अक्सर अपच या पेट संबंधी समस्याएं रहती हैं तो खरबूजा सीमित मात्रा में खाएं और इसे अन्य भारी फूड्स के साथ न लें.

विज्ञापन

सर्दी-खांसी से परेशान लोग

सर्दी-खांसी से परेशान लोग7 / 7

आयुर्वेद के अनुसार कुछ लोगों में खरबूजा कफ बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आपको पहले से सर्दी, खांसी या गले की समस्या है तो इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें. यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन