क्या शुगर के मरीज अनार खा सकते हैं? डाइटिशियन शालिनी ब्लिस से जानिए खून की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं

Can Diabetic Patient Eat Pomegranate:अनार हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन अगर आप शुगर के मरीज हैं तो क्या अनार खाने चाहिए. अगर खा रहे हैं तो इसका सही तरीका क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Pomegranate For Sugar Patient

अनार का जूस या फल क्या खाना बेहतर है? Image Credit- News24

Pomegranate For Sugar Patient: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर यह चिंता रहती है कि मीठे फल उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, डाइटिशियन शालिनी ब्लिस (कंसल्टेंट डाइटीशियन, पीएसआरआई हॉस्पिटल) के अनुसार अनार एक ऐसा फल है जिसे शुगर के मरीज लिमिट में ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अनार में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. फाइबर की मौजूदगी के कारण यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने की संभावना को कम कर सकता है.हालांकि, शुगर के मरीज अपने अंदर खून की कमी दूर करने के लिए क्या-क्या खा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्योंकि अनार को हर रोज और जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अनार का जूस या फल क्या खाना बेहतर है?

अनार का कम मात्रा में किसी भी तरह से सेवन किया जा सकता है, लेकिन बेहतर होगा कि आप अनार का जूस पीने की बजाय पूरा फल खाना जाएं. इससे शरीर को ज्यादा फायदे मिल सकते हैं, क्योंकि जूस में चीनी अधिक मात्रा में मिलाई जाती है.

खून की कमी दूर करने के लिए सिर्फ अनार खाएं?

अगर शुगर के मरीज एनीमिया से जूझ रहे हैं तो अनार को फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, अनार में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होती, लेकिन यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है. इसलिए इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है. अगर किसी इंसान को खून की कमी है तो केवल अनार खाने से समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी, बल्कि आयरन, फोलेट और विटामिन B12 से भरपूर चीजों का सेवन भी जरूरी है.

विज्ञापन

खून की कमी वाले फूड्स

खून की कमी को दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी, दालें, चना, राजमा, लोबिया, गुड़, तिल, खजूर, किशमिश, अंडे, मछली और अन्य आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना चाहिए. इसके साथ ही संतरा, आंवला और अमरूद जैसे विटामिन C से भरपूर फलों का सेवन भी फायदेमंद होता है, क्योंकि ये शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

कार्बोहाइड्रेट मात्रा का ध्यान रखें

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वे किसी भी फल का सेवन संतुलित मात्रा में करें और अपनी कुल कार्बोहाइड्रेट मात्रा का ध्यान रखें. अनार का सीमित सेवन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन यदि ब्लड शुगर का नियंत्रण ठीक नहीं है या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा. साथ ही, संतुलित आहार, टेस्ट और स्वस्थ जीवनशैली के साथ डायबिटीज और खून की कमी दोनों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ