50 नहीं, 40 की उम्र से हो सकता है स्टेज-1 प्रोस्टेट कैंसर! ये जांच मिस की तो पछताओगे
Prostate Cancer: आज भी कई पुरुष इस बीमारी की जांच कराने से बचते हैं. इसकी वजह डर, शर्म या समाज में बदनामी का डर हो सकता है, लेकिन अगर बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है.

Cancer In Early Stages: पुरुषों के लिए प्रोस्टेट कैंसर अब एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता बन चुका है. आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर 8 में से 1 पुरुष को कैंसर का खतरा रहता ही है, लेकिन इसके बावजूद आज भी कई पुरुष इस बीमारी की जांच कराने से बचते हैं. इसकी वजह डर, शर्म या समाज में बदनामी का डर हो सकता है, लेकिन इसको लेकर डॉक्टर वाई एम प्रशांत (जो KIMS हॉस्पिटल में कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट, रीनल ट्रांसप्लांट एवं रोबोटिक के सर्जन हैं) का मानना है कि अगर बीमारी का समय रहते पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है.
शुरुआती लक्षण दिखें तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
2 / 6प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती दौर में कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, कई मामलों में लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं दिखते. इसलिए नियमित जांच ही सबसे बड़ा बचाव माना जाता है. इसे भी पढ़ें-
क्या समस्याएं महसूस होती हैं?
3 / 6अगर आपको पेशाब के दौरान कोई परेशानी या किसी तरह का बदलाव महसूस हो, पेशाब या वीर्य में खून आ रहा हो, और पीठ, कूल्हों या पेल्विस में दर्द लगातार बना रहे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.
40 की उम्र में ही ध्यान दें
4 / 6भले ही 50 साल से ज़्यादा उम्र के पुरुषों में यह बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन इसके जोखिमों को समझने के लिए आपको 40 की उम्र से ही इस बारे में बातचीत शुरू कर देनी चाहिए.
PSA जांच करवानी जरूरी
5 / 6अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार समय-समय पर सामान्य PSA जांच करवानी चाहिए. इन पुरुषों के परिवार में किसी को प्रोस्टेट कैंसर हुआ हो, उन्हें इसका ज्यादा जोखिम होता है और ऐसे लोगों को 50 साल की उम्र से पहले ही इसकी जांच करवा लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-
आगे क्या होगा?
6 / 6चाहे आपको कोई लक्षण महसूस हों या कोई परेशानी महसूस न हो, प्रोस्टेट कैंसर की जांच की शुरुआत प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन ब्लड टेस्ट से होती है, जिसके जरिए खून में मौजूद PSA के स्तर का पता लगाया जाता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.