दिनभर बैठकर काम करने वालों सावधान! शरीर में दिख सकते हैं ये खतरनाक संकेत

Sitting Jobs Side Effects: लगातार बैठे रहने से शरीर को आराम मिलता है, लेकिन ये हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक है. आप हेल्दी आदतें अपनाकर आप कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं. 

Sitting Jobs Side Effects

किन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना? Image Credit- News24

Baithne Ke Nuksaan: लगातार बैठे रहने की वजह से शरीर को आराम मिलता है. इससे बॉडी रिलैक्स करती है, लेकिन धीरे धीरे हेल्थ खराब होती है. आजकल वैसे ही एक ही जगह बैठकर काम करना मजबूरी बन चुका है. ऑफिस हो, वर्क फ्रॉम होम या फिर पढ़ाई… लगातार बैठने की आदत धीरे-धीरे शरीर को कई गंभीर समस्याओं की तरफ धकेल सकती है. शुरुआत में ये बदलाव छोटे संकेतों के रूप में नजर आते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर बड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं. अगर आप भी रोज 8 घंटे या उससे ज्यादा समय बैठकर बिताते हैं तो शरीर में दिखने वाले इन खतरनाक संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना? 

  • लगातार कमर और गर्दन में दर्द- लगातार बैठे रहने की वजह से गर्दन और कमर में दर्द होने लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक गलत पोस्चर में बैठने का असर कमर और गर्दन पर पड़ता है. कई लोगों को धीरे-धीरे पीठ में जकड़न, गर्दन में अकड़न और कंधों में दर्द महसूस होने लगता है. 
  • पेट के आसपास चर्बी जमना- बैठे रहने की वजह से पर के आसपास के हिस्से में चर्बी जानने लगती है. धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है और पेट बाहर निकलने लगता है. यही आदत आगे चलकर मोटापा, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है. 
  • पैरों में सूजन और झनझनाहट- एक ही जगह ज्यादा देर तक बैठने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है. इससे पैरों में सूजन, भारीपन या झनझनाहट महसूस हो सकती है. कुछ लोगों के नसों में दिक्कत होने लगती है. 
  • आंखों में दर्द और सिरदर्द- जो लोग लैपटॉप या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उन्हें आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं. 
  • दिल की बीमारियों का खतरा- कम फिजिकल एक्टिविटी का सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है. लंबे समय तक बैठे रहने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर और हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा देखा जाता है. 

कैसे रहें हेल्दी? 

Image Credit- Freepik
  • आपको हर 30 से 40 मिनट में सीट से उठकर चलना होगा. 
  • बैठ रहने के वक्त काम करते समय सही पोस्चर रखें. 
  • रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें और स्क्रीन से ब्रेक लें. 
  • ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और हेल्दी डाइट लें.

इसे भी पढ़ें- हंता वायरस पुरुषों के स्पर्म में 6 सालों तक रह सकता है, स्टडी में आया सामने

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ