Vitamin D की कमी होने पर क्या होता है? जानिए शरीर पर दिखते हैं कैसे बदलाव

शरीर पर विटामिन डी की कमी के एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए इस विटामिन की कमी होने पर शरीर पर किस-किस तरह से प्रभाव पड़ने लगता है.

Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan
1 / 7
Vitamin D Ki Kami Ke Lakshan

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिनों में से एक है. इसकी कमी होने पर शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. ऐसे में समय रहते विटामिन डी की कमी को पहचानना जरूरी होता है जिससे इस कमी को पूरा किया जा सके. जो लोग सूरज की धूप नहीं लेते उनमें खासतौर से इस विटामिन की कमी देखी जाती है. ऐसे में यहां जानिए विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कौन-कौन सी दिक्कतें पनपने लगती हैं.

विज्ञापन

हड्डियों में दर्द

हड्डियों में दर्द 2 / 7

विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द रहने लगता है. यह विटामिन शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस एब्जॉर्ब करने में मदद करता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं. लेकिन, विटामिन डी की कमी हो जाए तो शरीर इन खनिजों को ठीक से नहीं सोखता है जिससे दर्द की शिकायत रहने लगती है.

विज्ञापन

मसल्स कमजोर होना

मसल्स कमजोर होना 3 / 7

अक्सर ही अगर मसल्स में दर्द होने लगता है या मसल्स कमजोर होती हैं तो यह विटामिन डी की कमी के चलते हो सकता है. विटामिन डी की कमी से मसल्स के फंक्शन पर नकारात्मक असर पड़ता है.

हर समय थकान

हर समय थकान 4 / 7

शरीर में हर समय थकान रहना साधारण नहीं होता है. ऐसे में अगर आपको हर समय ही शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है और बिस्तर से उठना मुश्किल लगता है तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

बार-बार इंफेक्शंस होना

बार-बार इंफेक्शंस होना 5 / 7

विटामिन डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करने लगता है. इससे शरीर बार-बार इंफेक्शंस का शिकार होने लगता है. इससे होता यह है कि व्यक्ति को बार-बार सर्दी, जुकाम और अन्य श्वसन संबंधी दिक्कतें जल्दी अपनी चपेट में लेती हैं.

हमेशा मूड खराब रहना

हमेशा मूड खराब रहना 6 / 7

विटामिन डी सीधेरतौर पर दिमाग को प्रभावित करता है. ऐसे में इस विटामिन की कमी से मूड बिगड़ने लगता है. व्यक्ति को ज्यादातर उदासी या एंजाइटी फील होती है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी विटामिन डी की कमी

कैसे पूरी होगी विटामिन डी की कमी 7 / 7

विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए सूरज की धूप लेना सबसे जरूरी होता है. खासतौर से दिन में 15 मिनट के लिए सुबह की धूप जरूरी होती है जिससे शरीर विटामिन डी को सोख सके. इसके अलावा, दूध, दही और मशरूम वगैरह का सेवन, सप्लीमेंट्स और विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं. यह भी पढ़ें -किस विटामिन की कमी से हाथ कांपते हैं? जानिए क्या खाने पर पूरी होगी Vitamin Deficiency अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन