Fatty Liver को हेल्दी रखेंगे ये फूड्स, AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया डाइट में क्या करें शामिल
Fatty Liver Foods: आज हम आपको एम्स के ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी के द्वारा बताए गए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आप ब्रोकली से लेकर अखरोट को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.

कॉफी
2 / 6कॉफी सिर्फ नींद भगाने के लिए ही नहीं, लिवर हेल्थ के लिहाज से भी जानी जाती है. बताया जाता है कि इसमें कब्ज से राहत दिलाने और लिवर को हेल्दी रखने के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे भी पढ़ें- रात में कितने घंटे सोना जरूरी? AIIMS के डॉक्टर की सलाह से समझें कितनी लेनी चाहिए नींद
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
3 / 6एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल यानी EVOO में एक ऐसा फैट पाया जाता है, जिससे लिवर की हेल्थ में सुधार होता है. फैटी लिवर में डाइट क्वालिटी और कैलोरी कंट्रोल ज्यादा होती है. इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
अखरोट
4 / 6अखरोट में हेल्दी फैट्स, फाइबर और कई दूसरे तत्व पाए जाते हैं. नट्स को डाइट का हिस्सा बनाना लिवर की हेल्थ के लिए अच्छा होता है. लेकिन ध्यान रखें इन्हें एक मुट्ठी से ज्यादा बिल्कुल न खाएं.
एवोकाडो
5 / 6एवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर पाया जाता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकता है और फैट की जगह इस्तेमाल किए जाने पर डाइट को बेहतर बना सकता है.
ब्रोकली
6 / 6ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जी को डाइट में शामिल करना भी अच्छा ऑप्शन है. इनमें फाइबर और कई फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं. इसलिए यह फैटी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसे भी पढ़ें- हर महीने आपको पकड़ लेता है बुखार? बाबा रामदेव से जानिए ऐसा आसान उपाय, राहत मिलेगी इस परेशानी से अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Image Credit- Freepik Source- AIIMS