लहसुन की 1 कली खाने से क्या होता है? महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए फायदे
Raw Garlic Benefits: लहसुन पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर माना जाता है. अगर इसका सेवन लगातार किया जाए तो महिलाओं को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. इसे आप डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Garlic Benefits For Women: लहसुन का इस्तेमाल स्वाद के लिए किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद एलिसिन, सल्फर यौगिक, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन हेल्थ को कई तरह से फायदा दे सकते हैं. आप लहसुन को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, खासकर महिलाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ 1 कली रोज खाने से काफी हद तक फायदा हो सकता है. हालांकि, इससे मिलने वाले फायदे सबके लिए अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए एक समान होते हैं.
इम्यूनिटी को मजबूत बनाना
2 / 6लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है. इससे इंफेक्शन से बचा जा सकता है. अगर आप बार बार बीमार पड़ते हैं तो यकीन इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसे भी पढ़ें- रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करने पर डायबिटीज का खतरा होता है कम? AIIMS के डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
3 / 6कई रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया है कि अगर लहसुन की कली का लिमिटेड सेवन किया जाए तो फायदा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है. इससे दिल के आसपास जमा फैट कम हो सकता है.
पाचन तंत्र को बेहतर बनाना
4 / 6लहसुन पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह गैस, अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है. हालांकि, कुछ लोगों में इससे पेट में जलन भी हो सकती है. मगर आपको ध्यान रखने की काफी जरूरत है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होना
5 / 6लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी के सेल्स को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इससे बढ़ती उम्र के इफेक्ट को कम करने और हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
लहसुन खाने का सही तरीका
6 / 6सुबह या खाने के साथ 1 कली लहसुन खाया जा सकता है. अगर आपके लिए मुश्किल है तो हल्का भूनकर या कोई मसाला डालकर खाएं. हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: लिवर में गर्मी बढ़ चुकी है? इन संकेतों और आसान टिप्स से कर सकते हैं खुद पता अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.