रोजाना कितनी देर एक्सरसाइज करने पर डायबिटीज का खतरा होता है कम? AIIMS के डॉक्टर से जानें

AIIMS के डॉक्टर से जानिए डायबिटीज को रोकने के लिए क्या करना चाहिए. डॉक्टर बता रहे हैं कि किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा है और किस तरह बचकर रहा जा सकता है.

Diabetes se kaise bache
1 / 7
Diabetes se kaise bache

Diabetes Prevention: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो यह शरीर के अलग-अलग अंगों को खराब कर सकती है. ऐसे में AIIMS के डॉक्टर और एंड्रोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. निखिल टंडन बता रहे हैं डायबिटीज से खुद को कैसे बचाएं. एम्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से पोस्ट किए गए वीडियो में डॉक्टर ने इस बारे में बताया है. डॉक्टर का कहना है डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को शुरुआत में ही पकड़ने के लिए स्वस्थ लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाती है. साथ ही, डॉक्टर ने बताया कि कितनी देर एक्सरसाइज करने पर डायबिटीज से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

डायबिटीज के लक्षण कब दिखते हैं

डायबिटीज के लक्षण कब दिखते हैं 2 / 7

डॉक्टर ने बताया कि शुरू में डायबिटीज के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं इसलिए सालों तक इसका पता नहीं चलता है. जबतक डायबिटीज का पता चलता है तबतक अक्सर ही आंख, किडनी और दिल पर इसके दुष्प्रभाव शुरू हो चुके होते हैं.

विज्ञापन

कितनी देर एक्सरसाइज से दूर रहेगी डायबिटीज

कितनी देर एक्सरसाइज से दूर रहेगी डायबिटीज 3 / 7

सही खानपान, खाने की मात्रा में नियंत्रण करना, किस प्रकार की चीजें हम खाते हैं और किस समय खाते हैं यह ध्यान रखना, साथ ही रोजाना 30 मिनट कसरत या एक्सरसाइज करना डायबिटीज को रोक सकता है.

किस उम्र के लोगों को करानी चाहिए जांच

 किस उम्र के लोगों को करानी चाहिए जांच 4 / 7

जिन लोगों की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा है उन्हें डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच जरूर करानी चाहिए. डायबिटीज को लक्षण दिखने से पहले ही उसे पहचानने के लिए स्क्रीनिंग की जाती है.

विज्ञापन

डायबिटीज ना हो इसके लिए यह भी करें

डायबिटीज ना हो इसके लिए यह भी करें 5 / 7

50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए डॉक्टर कहते हैं कि उनके सामने ये लक्ष्य होते हैं - अपना वजन 5 प्रतिशत कम करना, खाने में फैट और सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा कम करना, खाने में फाइबर बढ़ाना, रोजाना 30 मिनट कसरत करना.

किन लोगों को है ज्यादा खतरा

किन लोगों को है ज्यादा खतरा 6 / 7

जिनकी उम्र ज्यादा होती है या जो मोटापे से परेशान हैं, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर होता है और जिनके परिवार में भी डायबिटीज है, उन्हें डायबिटीज होने की संभावना ज्यादा होती है.

विज्ञापन

डॉक्टर दे रहे हैं यह सलाह

डॉक्टर दे रहे हैं यह सलाह 7 / 7

डॉ. निखिल टंडन की सलाह है कि सभी को याद रखना चाहिए कि स्वस्थ लाइफस्टाइल ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है. ऐसे में अपनी जीवनशैली को बेहतर रखकर डायबिटीज से बचकर रहा जा सकता है. यह भी पढ़ें – जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन