बार-बार प्यास लगना कौन सी बीमारी का संकेत है?

Which Disease Makes You Thirsty: बहुत लंबे समय तक पानी ना पीने पर या गर्माहट वाली जगह पर रहने से प्यास लगती है. लेकिन, अगर नॉर्मल स्थिति में भी बार-बार प्यास लगे तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है.

Bar bar pyas lagna bimari
1 / 7
Bar bar pyas lagna bimari

Bar Bar Pyas Lagna: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बार-बार प्यास लगती है. अगर व्यक्ति किसी बहुत गर्माहट वाली जगह पर है और वह पर्याप्त पानी नहीं पीता है तो उसे प्यास लग सकती है. लेकिन, नॉर्मल स्थिति में भी हर थोड़ी देर में प्यास लगना सामान्य नहीं है. बार-बार प्यास (Constant Thirst) लगना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत या फिर किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए बार-बार प्यास लगने का क्या कारण हो सकता है.

विज्ञापन

शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाना

शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाना 2 / 7

लू के कारण या पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकती है. डिहाइड्रेशन हो जाने पर व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है. डिहाइड्रेशन के लक्षणों में उल्टी होना या दस्त लग जाना भी शामिल है.

विज्ञापन

डायबिटीज में बार-बार प्यास लगना

डायबिटीज में बार-बार प्यास लगना 3 / 7

डायबिटीज में बार-बार प्यास लग सकती है. डायबिटीज में शरीर ग्लूकोज को कंट्रोल नहीं कर पाता है और किडनी ज्यादा पेशाब प्रोड्यूस करती है जिससे बार-बार पेशाब आने लगता है और बार-बार प्यास लगती है.

प्रेग्नेंसी का हो सकता है लक्षण

प्रेग्नेंसी का हो सकता है लक्षण 4 / 7

महिलाओं को बार-बार प्यास लगना प्रेग्नेंसी का संकेत भी हो सकता है. प्रेग्नेंट महिला को बार-बार प्यास लगना गैस्टेशनल डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है.

विज्ञापन

दवाओं के कारण

दवाओं के कारण 5 / 7

अगर व्यक्ति किसी तरह की दवाएं ले रहा है या उसका कोई ट्रीटमेंट चल रहा है तो इस दौरान भी बार-बार प्यास लगने की दिक्कत हो सकती है.

खानपान भी हो सकता है कारण

खानपान भी हो सकता है कारण6 / 7

बहुत ज्यादा कॉफी पीने से, एल्कोहल का सेवन करने से, बहुत तीखा या फिर नमकीन खाना खाने से भी बार-बार प्यास लगने की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

एक्सरसाइज और पसीना

एक्सरसाइज और पसीना 7 / 7

बार-बार प्यास लगने के पीछे कुछ आम दिक्कतें भी हो सकती हैं, जैसे बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने और पसीना निकलने के कारण भी व्यक्ति को बार-बार प्यास लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन