Arthritis Symptoms: घुटनों में लचक या ढीलापन महसूस हो रहा है? सावधान! हो सकता है गठिया का लक्षण

Arthritis Symptoms: अर्थराइटिस यानी गठिया की बीमारी, बुजुर्गों में होने वाली एक बीमारी थी लेकिन अब कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है. इस बीमारी के बारे में बात करते हुए मुंबई के सैफी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर मनोज शर्मा बताते हैं कि जब भी इस बीमारी के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले घुटनों में दर्द, जकड़न और सूजन जैसी समस्याएं आती हैं. लेकिन कई बार घुटनों में अत्यधिक लचक या ढीलापन महसूस होना भी जोड़ों में होने वाले शुरुआती बदलावों का संकेत हो सकता है. यह बदलाव कुछ और नहीं बल्कि अर्थराइटिस की बीमारी का लक्षण हो सकता है. गठिया के लक्षणों के बारे में तस्वीरों के जरिए समझे...

arthritis symptoms
1 / 9

विज्ञापन

2 / 9

चलने-उठने में कठिनाई होना, अगर किसी को लंबे समय तक खड़े होने, चलने या सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में कमजोरी या अस्थिरता महसूस हो रही है तो यह गठिया का लक्षण होता है.

विज्ञापन

3 / 9

सूजन, गठिया के मरीजों को शुरुआती लक्षणों में अपने पैरों के घुटनों के आसपास सूजन या गर्माहट का अहसास हो सकता है.

4 / 9

घुटने मोड़ने में दिक्कत, अगर किसी को अपने घुटनों को मोड़ते समय किरकिराहट या क्लिकिंग जैसी आवाजें आ रही है तो उन्हें समझना चाहिए कि यह किसी खतरनाक बीमारी का लक्षण होता है.

विज्ञापन

5 / 9

जोड़ों में दर्द, हालांकि, गठिया में लंबे समय तक बैठने के बाद या अत्यधिक शारीरिक गतिविधि करने के बाद दर्द बढ़ सकता है. इसमें मरीजों को रुक-रुक कर तेज दर्द उठता है.

6 / 9

लालिमा, अर्थराइटिस में सूजन वाले घुटनों में लालपन दिखाई देने लगता है, जो सूजन और रक्त संचार में बदलाव का संकेत होता है.

विज्ञापन

7 / 9

जोड़ों का आकार बिगड़ना, अगर किसी को गठिया होता है और उसका लंबे समय तक इलाज नहीं हुआ है तो उनके घुटनों के जोड़ का आकार टेढ़ा-मेढ़ा हो सकता है.

8 / 9

कमजोर घुटने, गठिया होने पर मरीज अपने शरीर का संतुलन नहीं कर पाता है. उसे सही पोश्चर में खड़े होने में दिक्कत होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घुटनों में दुर्बलता महसूस होती है.

विज्ञापन

9 / 9

उपचार, डॉक्टर शर्मा कहते हैं कि गठिया के मरीजों को अपना वजन नियंत्रण में रखना चाहिए, घुटनों को सहारा देने वाले ब्रेस का उपयोग करना चाहिए और आवश्यकतानुसार एंटी-इन्फ्लेमेटरी दवाएं लेना भी लाभकारी होता है. इसके साथ-साथ उन्हें तैराकी, योगासन और फिजियोथेरेपी भी करवानी चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन