अपेंडिक्स की बीमारी क्या है? जानिए दर्द के क्या हैं शुरुआती लक्षण

Appendix Pain Causes: अपेंडिक्स की बीमारी में समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है. अगर पेट में दर्द के साथ-साथ बुखार, मतली या उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज ना करें. तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और इलाज पूरा कराएं.

Appendix Pain Causes
1 / 7
अपेंडिक्स क्या होता है? Image Credit- News24

Appendix Ka Dard Kaha Hota Hai: जब पेट में दर्द होता है तो अक्सर लोग इसे गलत खान पान की वजह मानता है. मगर हर बार ऐसा हो तो जरूरी नहीं है, क्योंकि अगर आपके पेट के निचले दाईं ओर अचानक तेज दर्द होना कई बार अपेंडिक्स की बीमारी का संकेत हो सकता है. अगर समय रहते इसका इलाज न कराया जाए तो अपेंडिक्स फट सकता है, जिससे पेट में गंभीर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

अपेंडिक्स क्या होता है?

अपेंडिक्स क्या होता है? 2 / 7

अपेंडिक्स बड़ी आंत से जुड़ी एक छोटी, उंगली जैसी थैली होती है जो पेट के दाईं ओर निचले हिस्से में रहती है. जब इसमें सूजन आती है तो इसे ही अपेंडिसाइटिस कहा जाता है. इसे भी पढ़ें-  गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं ये 7 बीज, जमा हुआ प्लाक होने लगेगा साफ

विज्ञापन

अपेंडिक्स की बीमारी क्यों होती है?

अपेंडिक्स की बीमारी क्यों होती है? 3 / 7

अपेंडिक्स में सूजन कई वजहों से होती है. इस दौरान स्टूल से अपेंडिक्स का मुंह बंद हो जाता है और आंतों में सूजन आने लगती है. ध्यान न देने पर बैक्टीरियल इंफेक्शन होने लगता है.

अपेंडिक्स दर्द के शुरुआती लक्षण

अपेंडिक्स दर्द के शुरुआती लक्षण4 / 7

इस दौरान इंसान को एक नहीं बल्कि कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. शुरुआत में नाभि के आसपास हल्का दर्द के साथ-साथ दर्द का पेट के निचले दाईं ओर भी होता है. साथ ही, चलने, खांसने या छींकने पर दर्द बढ़ने लगता है.

विज्ञापन

कब हो सकती है इमरजेंसी?

कब हो सकती है इमरजेंसी? 5 / 7

अगर दर्द लगातार बढ़ रहा हो और उसके साथ तेज बुखार, बार-बार उल्टी या पेट बहुत सख्त महसूस हो रहा हो तो तुरंत अस्पताल जाएं. अपेंडिक्स फटने से मामला जानलेवा हो सकता है या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है.

अपेंडिक्स का टेस्ट कैसे होता है?

अपेंडिक्स का टेस्ट कैसे होता है? 6 / 7

सबसे पहले अपेंडिक्स के लक्षणों की पहचान की जाती है और फिर ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन आदि की मदद से इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या अपेंडिक्स की बीमारी से बचा जा सकता है?

क्या अपेंडिक्स की बीमारी से बचा जा सकता है? 7 / 7

अपेंडिसाइटिस को पूरी तरह रोकने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन फाइबर से भरपूर आहार, पानी पीना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है, जिससे खतरा कुछ हद तक कम हो सकता है. इसे भी पढ़ें- कैंसर की गांठ फूटने पर क्या होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन