गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं ये 7 बीज, जमा हुआ प्लाक होने लगेगा साफ
Bad Cholesterol: ऐसे बीज गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं. इन्हीं बीजों का यहां जिक्र किया जा रहा है. जानिए कौन से हैं ये बीज जो LDL को कम करने में असरदार साबित होते हैं.

Seeds For Bad Cholesterol: कुछ ऐसे बीज हैं जो सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. ऐसे ही कुछ बीजों का यहां जिक्र किया जा रहा है. ये बीज अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बेहतर बनाने में और गंदे कॉलेस्ट्रोल को शरीर से निकालने में मदद करते हैं. गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल चिपचिपा पदार्थ है जो धमनियों में फंस जाता है और ब्लड फ्लो को बाधित करता है. ऐसे में गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए किन बीजों को खाने पर फायदा मिल सकता है, जानिए यहां.
कद्दू के बीज
2 / 8गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में कद्दू के बीज भी फायदेमंद साबित होते हैं. कद्दू के बीज खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है और अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है.
अलसी के बीज
3 / 8अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है. इन बीजों को खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है.
चिया सीड्स
4 / 8फाइबर से भरपूर चिया सीड्स में प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 की भी अच्छी मात्रा होती है. चिया सीड्स एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन बीजों को खाने पर पाचन तंत्र कॉलेस्ट्रोल को एब्जॉर्ब नहीं करता है.
सूरजमुखी के बीज
5 / 8विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर सूरजमुखी के बीज कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं. इन बीजों को खाने पर शरीर में देर तक एनर्जी रहती है.
तिल के बीज
6 / 8तिल के बीज गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है. ये बीज आर्टरीज को भी फायदा देते हैं.
मेथी के दाने
7 / 8मेथी के दाने सोल्यूबल फाइबर से भरपूर होते हैं. ये शरीर से गंदे कॉलेस्ट्रोल को फ्लश करके बाहर निकाल देते हैं. इन बीजों को रातभर भिगोकर रखने पर अगली सुबह खा सकते हैं.
भांग के बीज
8 / 8भांग के बीजों को हेम्प सीड्स कहते हैं. इन बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं. इन बीजों से कॉलेस्ट्रोल बैलेंस होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इंफ्लेमेशन कम होती है. यह भी पढ़ें - पैरों पर दिखती हैं नीली-बैंगनी धारियां तो आज से ही खाना बंद कर दीजिए ये 5 फूड्स, वैस्कुलर सर्जन ने दी सलाह



















