कैंसर की गांठ फूटने पर क्या होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण
Cancer Lump Disease: कैंसर की गांठ का फूटना नॉर्मल नहीं है, क्योंकि ऐसा गंभीर स्थिति में होता है. ऐसे में अगर आपकी गांठ फूल जाए या खून बहने लगे तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. एक्सपर्ट से बात करें और इलाज सही वक्त पर करवाएं

Cancer Lumps Last Stage: शरीर में किसी गांठ का फूटना सुनने में डरावना लग सकता है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि हर कैंसर की गांठ नहीं फूटती और ऐसा होना आम बात भी नहीं है. हालांकि, कई बार स्किन के ऊपर गांठ या ट्यूमर जैसे घाव भी बन सकते हैं. इसलिए गांठ फट भी सकती है और इसमें से खून भी निकल सकता है. इसलिए अगर आपकी गांठ से मवाद निकल रहा है तो घबराए नहीं, डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट कराएं. अपना इलाज शुरू करें और बीमारी की पहचान करें.
कैंसर की गांठ कैसे होती है?
2 / 6कैंसर की गांठ सख्त और एक ही जगह पर रहने वाली होती है. पहली या दूसरी स्टेज में यह बिना दर्द के होती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके बाद स्थिति गंभीर होती है और कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इसे भी पढ़ें- 60 की उम्र में भी मजबूत रहेंगे दांत, डॉक्टर नीतू के बताए टिप्स को अपने रूटीन में करें शामिल
कैंसर की गांठ फूटने के लक्षण
3 / 6अगर किसी गांठ में बदलाव हो रहा है तो आपको कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं जैसे- गांठ से खून आना, मवाद बनना, स्किन में खुजली होना और दर्द का एहसास होना आदि. अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज ना करें.
किन लोगों में यह जोखिम ज्यादा हो सकता है?
4 / 6ऐसा तब होता है जब कैंसर काफी बढ़ चुका होता है. स्किन की गांठ बहुत से ज्यादा बढ़ हो रही होती है या पुरानी होती है. कई बार ध्यान न देने पर नॉर्मल गांठ ट्यूमर बन जाती है और दर्द देने का काम करती है.
ऐसी स्थिति में क्या करें?
5 / 6अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो गांठ को छूने, दबाने या फोड़ने की कोशिश न करें. साथ ही, इसके आसपास की जगह को बिल्कुल साफ और सूखी ड्रेसिंग से घाव को ढकें. खून बह रहा हो तो हल्के दबाव से कंट्रोल करने की कोशिश करें.
कैंसर की कैसे करें पहचान?
6 / 6कैंसर की पहचान जितनी जल्दी होती है, इलाज उतनी अच्छी तरह से किया जाता है. ऐसे में अगर आपके शरीर में नई गांठ बनना या पुरानी गांठ का तेजी से बढ़ रही है. बिना वजह वजन कम होना लंबे वक्त तक थकान रहना आदि. इसे भी पढ़ें- बच्चा बार-बार कान क्यों खुजलाता है? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताए इस आदत के 4 कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















