बहुत ज्यादा एसिडिटी होने पर क्या खाना चाहिए?

Acidity Home Remedies: पेट में एसिडिटी हो जाए तो जलन होने लगती है जिसके कारण ठीक तरह से उठते-बैठते भी नहीं बनता है. ऐसे में यहां जानिए एसिडिटी होने पर क्या खाने पर फायदा मिलता है.

Acidity kam karne ke liye kya khaye
1 / 7
Acidity kam karne ke liye kya khaye

Foods For Acidity: कुछ तीखा खा लेने पर या फिर खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने पर एसिडिटी होने लगती है. वहीं, खाना ना खाना, बहुत ज्यादा खा लेना, धूम्रपान करना, एल्कोहल का सेवन, पूरी नींद ना लेना और स्ट्रेस या एंजाइटी भी एसिडिटी का कारण बनते हैं. एसिडिटी होने पर ना सिर्फ पेट में बल्कि सीने में भी जलन महसूस होती है. इससे पेट फूलता है, अपच हो जाती है और खट्टी डकार आने की दिक्कत होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए एसिडिटी में क्या खाना चाहिए जिससे एसिडिटी से तुरंत राहत मिले और पेट में एसिड ना बनें.

विज्ञापन

ठंडा दूध पिएं

ठंडा दूध पिएं 2 / 7

एसिडिटी को कम करने के लिए ठंडा दूध पिया जा सकता है. ठंडा दूध पेट को तुरंत राहत देता है और एसिड को न्यूट्रिलाइज करता है. इससे एसिडिटी से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

छाछ और काला नमक

छाछ और काला नमक 3 / 7

एसिडिटी से परेशान हैं तो छाछ में काला नमक डालकर पिएं. ऐसा करने से पेट का पीएच स्टेबलाइज होता है और एसिडिटी दूर होने में मदद मिलती है.

नारियल पानी दिखाएगा असर

नारियल पानी दिखाएगा असर 4 / 7

अगर आपको पेट और सीने में जलन हो रही है और एसिडिटी के कारण पेट खराब है तो नारियल पानी पिया जा सकता है. इसके कूलिंग गुण पेट को आराम देते हैं.

विज्ञापन

चबाएं सौंफ

चबाएं सौंफ 5 / 7

एसिडिटी की दिक्कत दूर करने के लिए सौंफ चबाई जा सकती है. खाना खाने के बाद सौंफ के दाने चबाएं जाएं तो पाचन ठीक रहता है. वहीं, एसिडिटी में सौंफ के दाने चबाने पर पेट को तुरंत राहत मिलती है.

केला खाने पर मिलेगा आराम

केला खाने पर मिलेगा आराम 6 / 7

एसिडिटी से परेशान हैं तो तुरंत केला खा लें. केला पौटेशियम से भरपूर होता है और एसिड प्रोडक्शन को रेग्युलेट करता है. इससे हाइपरएसिडिटी कम हो जाती है.

विज्ञापन

अजवाइन और नमक

अजवाइन और नमक 7 / 7

एसिडिटी में अजवाइन में चुटकीभर नमक डालकर चबा सकते हैं. इस तरह अजवाइन चबाने पर पेट में गैस्ट्रिक जूस रिलीज होते हैं और एसिडिटी से राहत मिल जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन