AC में रहने के बाद भी आ रहा है पसीना? सावधान! शरीर दे रहा है इन जानलेवा बीमारियों का संकेत
AC Mein Paseena Ana: गर्मियों में पसीना आना नॉर्मल बात है, क्योंकि तेज धूप की वजह से अक्सर ऐसा हो जाता है. लेकिन अगर आपको एसी में बैठने के बाद यह समस्या आए तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Sweat In AC Room: गर्मियों में एसी के बिना नहीं रहा जा सकता, लेकिन तब क्या होगा जब आप ठंडी जगह में बैठने के बावजूद भी पसीना आए? अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लें, क्योंकि कई बार यह शरीर के अंदर छिपी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. खासकर अगर बिना वजह बार-बार पसीना आए तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए. आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी बीमारियां हैं, जिनकी वजह से AC में भी पसीना आ सकता है.
हार्ट से जुड़ी समस्या
2 / 6एसी में भी पसीने आने का मतलब हार्ट से जुड़ा हुआ हो सकता है. अचानक पसीना आने लगे, सीने में दर्द या घबराहट महसूस हो तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
शुगर का संकेत
3 / 6शुगर की वजह से भी पसीने आ सकते हैं. इस दौरान हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने पर भी ऐसा हो सकता है.
थायरॉइड की समस्या
4 / 6अगर थायरॉइड हार्मोन ज्यादा बन रहा हो तो शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है. इसे Hyperthyroidism कहा जाता है, जिसमें ज्यादा पसीना, घबराहट और वजन कम होना आम लक्षण हैं.
इंफेक्शन या बुखार
5 / 6कई बार शरीर में छिपा इंफेक्शन भी ज्यादा पसीना आने का कारण बन सकता है. खासकर रात में पसीना आना किसी गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है.
एंग्जायटी होना
6 / 6मेंटल हेल्थ भी पसीने से जुड़ी हो सकती है. ज्यादा तनाव या घबराहट में शरीर फाइट या फ्लाइट मोड में चला जाता है, जिससे पसीना बढ़ जाता है.