आंतों में ट्यूमर के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे पहचानें Colon Cancer Symptoms

Colon Tumor Symptoms: आंतों में ट्यूमर होने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आंतों के कैंसर के लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

Aant Ke Cancer Ke Lakshan
1 / 7
Aant Ke Cancer Ke Lakshan

Colon Cancer Symptoms: आंतों के कैंसर को कोलन कैंसर या कोलोरेक्टल कैंसर भी कहा जाता है. इस कैंसर में आंतों से ट्यूमर (Colon Tumor) की शुरुआत होती है और यह बढ़ते-बढ़ते आसपास के अंगों तक फैल सकता है. ऐसे में समय रहते इस खतरनाक कैंसर के लक्षणों को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए आंत में ट्यूमर होने पर शरीर पर कैसे लक्षण (Aanto Ke Cancer Ke Lakshan) दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

बाथरूम जाने की आदतें बदलना

बाथरूम जाने की आदतें बदलना 2 / 7

आंतों में ट्यूमर होने पर मलत्याग करने की आदतों में बदलाव नजर आ सकता है. व्यक्ति को लंबे समय तक डायरिया होने की दिक्कत हो सकती है, मल का आकार और रंगत बदली हुई दिख सकती है या लंबे समय तक कब्ज की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

मल में नजर आता है खून

मल में नजर आता है खून 3 / 7

आंतों में ट्यूमर होने पर इंटर्नल ब्लीडिंग हो सकती है जिसके कारण मल में खून नजर आ सकता है. इससे मल काला दिख सकता है या गहरे लाल रंग का भी नजर आता है.

पेट साफ ना होना

पेट साफ ना होना 4 / 7

मलत्याग करने के बाद भी ऐसा महसूस होना कि पेट खाली नहीं हुआ है या ठीक तरह से साफ नहीं हुआ है, आंतों में ट्यूमर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

बिना वजह वजन कम होना

बिना वजह वजन कम होना 5 / 7

कई कैंसर में व्यक्ति का वजन बिना वजह ही कम होने लगता है यानि व्यक्ति वजन कम करने की कोशिश नहीं करता है लेकिन फिर भी उसका वजन तेजी से कम होता है. ऐसे में यह भी आंतों के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

शरीर में कमजोरी महसूस होना

शरीर में कमजोरी महसूस होना 6 / 7

आंत में ट्यूमर होने पर शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. कई बार व्यक्ति को बिना किसी वजह ही थकान होने लगती है.

विज्ञापन

कब हो जाना चाहिए सतर्क

कब हो जाना चाहिए सतर्क 7 / 7

अगर आपको यहां दिए 1-2 लक्षण भी शरीर में नजर आते हैं तो इन दिक्कतों को हल्के में ना लें और डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर कैंसर का पता लगा लिया जाए तो इलाज शुरू किया जा सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन