आपकी आंतें सड़ा देंगी ये 6 आदतें, तुरंत छोड़ दें वरना भारी पड़ेगी नादानी
Aaant Sadne Ke Lakshan: आंत हमारे शरीर का अहम हिस्सा है, क्योंकि यही खाने को पचाकर शरीर को पोषण देने का काम करती है और शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करती है. हालांकि, हमारी कुछ गलत आदतें धीरे-धीरे आंतों की सेहत को खराब कर देती हैं. शुरुआत में इसका असर मामूली गैस, कब्ज या पेट दर्द के रूप में दिखता है, लेकिन लंबे समय तक लापरवाही करने पर यह बड़ी समस्या बन सकता है. आंत सड़ना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी 6 आदतें जो आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

2 / 7खाली पेट चाय पीने की आदत आंतें खराब करने या सड़ने का काम कर रही है. गर्म चाय आंत के अंदर जाती है तो इसके सेल्स को बहुत नुकसान पहुंचता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो तुरंत इस आदत को बदल लें.
3 / 7ज्यादा देर तक भूखा रहना भी आंतों के लिए अच्छा नहीं माना जाता. अगर आप कहीं बाहर हैं और ऐसा हो गया तो आपको नजरअंदाज करना चाहिए, लेकिन अगर ऐसा रोज हो रहा है तो आपको खाने का एक टाइम बनाने की जरूरत है.
4 / 7गर्मियां आ रही हैं ऐसे में लोग ठंडा पानी पीना शुरू कर देंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना आंतों की हेल्थ को बिगाड़कर रख देता है. आप ऐसा ना करें और नॉर्मल पानी पीने की कोशिश करें.
5 / 7अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं या बिना चबाए खाने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें. एक रिसर्च के मुताबिक ऐसा करना आंतों की हेल्थ के लिए नुकसान साबित हो सकता है. इससे आंत अंदर से सड़ सकती हैं.
6 / 7कम पानी पीने से पाचन धीमा हो जाता है और मल सख्त हो जाता है. इससे कब्ज और पेट दर्द की समस्या हो सकती है और कब्ज को नजरअंदाज करना अच्छा नहीं है. पानी आंतों को हाइड्रेट रखता है और सफाई में मदद करता है.
7 / 7ज्यादा जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत भी आंतों को सड़ा देती है. बर्गर, पिज्जा, चिप्स और पैकेट वाले फूड में नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव ज्यादा होते हैं. ये आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं और सूजन बढ़ाते हैं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.