आंतों में मल जमने के क्या लक्षण हैं? इन संकेतों को कभी ना करें इग्नोर

Aant Me Mal Jamne Ke Lakshan: आंतों में लंबे समय तक मल जमा हुआ रहे तो इससे गैस पास करने में दिक्कत हो सकती है, मलत्याग करने में दिक्कत हो सकती है और असहजता होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए आंतों में मल अटकने पर कैसा महसूस होता है.

Aant Me Mal Jamne Ke Lakshan
1 / 7
Aant Me Mal Jamne Ke Lakshan

Poop Stuck in Intestine: क्या आपको भी अक्सर ऐसा महसूस होता है जैसे फ्रेश होने के बाद भी पेट ठीक तरह से साफ नहीं हुआ है या भारीपन महसूस हो रहा है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी आंतों में मल अटका हुआ है. आंतों में मल जमने या चिपकने पर शरीर पर कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं. दिक्कत को समय रहते पहचानकर दूर ना किया जाए तो भूख में कमी से लेकर गैस पास करने और मलत्याग करने तक की दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए आंतों में मल जमने के क्या लक्षण होते हैं.

विज्ञापन

कब्ज बनी रहती है

कब्ज बनी रहती है 2 / 7

आंतों में मल जमने पर कब्ज हो सकती है. इससे मलत्याग करने में दिक्कत हो सकती है और गैस पास होने में भी दिक्कत होती है.

विज्ञापन

पेट में दर्द और अकड़न

पेट में दर्द और अकड़न 3 / 7

पेट में हर समय दर्द होना या अकड़न महसूस होना आंतों में मल जमने का कारण हो सकता है. इसमें पेट में असहजता महसूस होती रहती है.

भूख में कमी आना

भूख में कमी आना 4 / 7

आंत में मल जमने का एक लक्षण भूख में कमी आने लगती है. इसमें खाना खाने की इच्छा खत्म हो जाती है.

विज्ञापन

उल्टी और जी मितलाना

उल्टी और जी मितलाना 5 / 7

अक्सर ही उल्टी आने लगती है और जी मितलाने लगता है. ऐसा आंतों में ब्लॉकेज और मल के बिल्डअप के कारण होता है.

रेक्टम में दर्द

 रेक्टम में दर्द 6 / 7

मलद्वार यानी रेक्टम में दर्द हो सकता है. ऐसा रेक्टम में लगातार प्रेशर बढ़ने के कारण होता है.

विज्ञापन

डॉक्टर को कब दिखाएं

डॉक्टर को कब दिखाएं 7 / 7

अगर दर्द ज्यादा होने लगे, मल में खून नजर आए, मलत्याग करने में तकलीफ हो और भूख में कमी आ जाए तो डॉक्टर को दिखाने में देर ना करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन