वायरल वीडियो में प्रेग्नेंट महिला ने साड़ी पहनकर किया योग, बच्चे की सेहत को लेकर लोगों में छिड़ी बहस

Yoga For Pregnant Women: सोशल मीडिया पर 9 महीने की प्रेग्नेंट टीचर शशि प्रथा द्विवेदी का साड़ी पहनकर योगासन करने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसे लगभग 2 करोड़ से ज्यादा बार लोग देख चुके हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि योग करना कितना फायदेमंद है.

Yoga For Pregnant Women
1 / 6
शशि प्रभा की है वायरल वीडियो. Image Credit- News24

Yoga Is Good For Children Health: गर्भवती महिला को आखिरी दिनों में आराम करते देखा गया है. कुछ महिलाएं बाहर जाना ही बंद कर देती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर 9 महीने की गर्भवती एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला साड़ी पहनकर कई कठिन योगासन करती नजर आ रही है. वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है और इसके बाद इंटरनेट पर नई बहस शुरू हो गई है कि क्या गर्भावस्था के अंतिम महीनों में इस तरह के योगासन करना सही है. आइए आसान भाषा में समझने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे पहले वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शशि प्रभा की है वायरल वीडियो

शशि प्रभा की है वायरल वीडियो2 / 6

वीडियो में महिला साड़ी पहनकर कई कठिन योगासन करने वाली टीचर शशि प्रभा हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि 39 हफ्ते, 9 महीने और यही मेरी सच्चाई है. प्रेग्नेंसी मेरे लिए कुछ साबित करने का जरिया नहीं रही, बल्कि अपने शरीर और उसकी क्षमता को बता रही हैं.

विज्ञापन

वीडियो देखकर बंट गए लोग

 वीडियो देखकर बंट गए लोग3 / 6

वायरल वीडियो पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई दिखाई दे रही है. कुछ लोग महिला की फिटनेस और योग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता जताई है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कठिन योगासन करना मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- क्या वाकई चूना खाने से कैल्शियम की कमी दूर होती है? एक्सपर्ट ने बता दिया पूरा सच

क्या प्रेगनेंसी में योग करना सेफ है?

क्या प्रेगनेंसी में योग करना सेफ है?4 / 6

कई हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान योग करना कई महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है और कुछ महिलाओं के लिए नहीं. योग करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है और डिलीवरी की तैयारी में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, हर महिला योग एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.

विज्ञापन

आखिरी महीनों में क्यों जरूरी है सावधानी?

आखिरी महीनों में क्यों जरूरी है सावधानी?5 / 6

प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में शरीर का संतुलन बदल जाता है. ऐसे में ऐसे योगासन जिससे अधिक झुकाव, बैलेंस बनाना या पेट पर दबाव पड़ना शामिल हो, कुछ महिलाओं के लिए जोखिम बढ़ा सकते हैं. यही कारण है कि एक्सपर्ट महिलाओं को हल्की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं.

सोशल मीडिया ट्रेंड को आंख बंद करके न अपनाएं

सोशल मीडिया ट्रेंड को आंख बंद करके न अपनाएं6 / 6

एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी दूसरे व्यक्ति को देखकर उसी तरह के योगासन या एक्सरसाइज करना सही नहीं है.खासकर गर्भावस्था के दौरान कोई भी नया फिटनेस रूटीन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- पोलियो मुक्त भारत को झटका! पानी में मिला Polio Virus, जानिए किन्हें है सबसे ज्यादा खतरा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन