क्या वाकई चूना खाने से कैल्शियम की कमी दूर होती है? एक्सपर्ट ने बता दिया पूरा सच
Kya Chuna Khane Se Calcium Ki Kami Door Hoti Hai: चूना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन क्या इसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है? इसको लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है कि पूरी तरीके से इसपर निर्भर रहना सही नहीं है.

Lime Source Of Calcium: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है. यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों, नसों और दिल के सही कामकाज में भी अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो लोग इसे पूरा करने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं. इन्हीं में से एक है खाने वाला चूना. इसका सेवन पान पर लगाकर किया जाता है, लेकिन क्या यह सच में कैल्शियम की कमी को दूर करता है. इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि चूने में मौजूद कैल्शियम की मात्रा और शरीर में इसकी कमी पूरा करने को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं.
क्या चूना कैल्शियम का स्रोत है?
2 / 7खाने वाला चूना कैल्शियम यौगिकों से बना होता है, इसलिए इसमें कैल्शियम मौजूद होता है. इसी वजह से कुछ लोग इसे कैल्शियम की कमी दूर करने का आसान नुस्खा मानते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि चूना कैल्शियम सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल किया जाए. इसे भी पढ़ें- क्या मोबाइल देखने से मोतियाबिंद होता है? एक्सपर्ट से समझें मोतियाबिंद के शुरुआती कारण
वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं
3 / 7चूने में मौजूद कैल्शियम की मात्रा और शरीर में इसकी कमी पूरा करने को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए सिर्फ चूने के भरोसे कैल्शियम की कमी को दूर करने की सलाह नहीं दी जाती है.
चूना खाना हो सकता है नुकसानदायक
4 / 7चूने का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा लेने से कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे पेट में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं आदि. हालांकि, किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.
कैल्शियम की कमी के लक्षण
5 / 7अगर आपको शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है तो हड्डियों में दर्द, बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन या दांतों की कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. कई बार नाखून जल्दी टूटने लगता है और हाथ पैरों में झुनझुनी आदि भी हो सकती है.
कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें?
6 / 7कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अपने आहार पर ध्यान दें. आप अपनी थाली में दूध, पनीर, तिल, सोया और बादाम को अपने आहार में शामिल करें. हरी पत्तेदार सब्जियां भी खाई जा सकती हैं, क्योंकि इन चीजों में विटामिन डी और कैल्शियम होता है.
क्या चूना खाना चाहिए?
7 / 7इसे पान या अन्य किसी चीज पर लगाकर खाया जा सकता है, लेकिन इसे कैल्शियम की कमी का इलाज मानना सही नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन मुंह को काट सकता है और परेशानी पैदा कर सकता है. इसे भी पढ़ें- ब्रेन ट्यूमर कितना बढ़ चुका है? एक्सपर्ट ने बताया स्टेजिंग से ऐसे चलता है पता