इन 7 लोगों को नहीं खाने चाहिए काजू! सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक

काजू स्वाद में बहुत लाजवाब होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। काजू में बहुत अधिक मात्रा में फैट (fat) और कैलोरी होती है, जो कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर आप किसी खास स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो काजू आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन 7 लोगों के बारे में जिन्हें काजू नहीं खाना चाहिए...

cashew
1 / 9
cashew

विज्ञापन

2 / 9

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काजू का सेवन बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पेट में ऐंठन या असहजता हो सकती है।

विज्ञापन

3 / 9

जो लोग डायबिटीज या थायरॉइड की दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें काजू का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। काजू में शुगर और फैट की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

4 / 9

अगर आपको काजू से एलर्जी है या किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या है, तो आपको काजू से दूर रहना चाहिए। ज्यादा काजू खाने से एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन

5 / 9

अगर आपको माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या है, तो काजू का सेवन करने से बचना चाहिए। काजू में टायरामाइन नामक तत्व होता है, जो सिरदर्द को और बढ़ा सकता है।

6 / 9

जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, उन्हें काजू खाने से परहेज करना चाहिए। काजू में सोडियम की मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

7 / 9

अर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों को काजू बहुत कम मात्रा में खाना चाहिए। ज्यादा काजू खाने से शरीर में सूजन और दर्द बढ़ सकता है।

8 / 9

अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है, तो काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें ऑक्सालेट्स होते हैं, जो किडनी स्टोन को और बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

9 / 9

फोटो गैलरी में दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन