जिम के लिए नहीं है वक्त तो घर बैठे ही कम करें पेट की चर्बी, ये 5 आसान एक्सरसाइज करेंगी जादू!

आजकल बढ़ता हुआ बेली फैट एक आम समस्या बन चुका है. लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान एक्सरसाइज को रोजाना घर पर करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं. ये वर्कआउट बिना किसी मशीन के किए जा सकते हैं और रूटीन प्रैक्टिस से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं.

Fitness at Home
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

बेली फैट क्यों बढ़ता है?

बेली फैट क्यों बढ़ता है?2 / 7

आज की खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा बैठकर काम करना और अनहेल्दी डाइट बेली फैट बढ़ने की मेन वजह हैं. पेट की चर्बी सबसे जिद्दी फैट मानी जाती है, जिसे कम करना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं. सही एक्सरसाइज और रूटीन से इसे कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्रंचेस

क्रंचेस3 / 7

क्रंचेस पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे बेसिक और असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है. इसे करने के लिए जमीन पर लेटकर घुटनों को मोड़ें और धीरे-धीरे अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं. ये सीधे आपके एब्स पर काम करती है और पेट को टोन करती है.

प्लैंक

प्लैंक 4 / 7

प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे कोर को मजबूत बनाती है. इसे करने के लिए पुश-अप पोजीशन में आकर शरीर को सीधा रखें और कुछ सेकंड तक होल्ड करें. ये पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ फैट बर्न करने में मदद करती है.  

विज्ञापन

माउंटेन क्लाइंबर

माउंटेन क्लाइंबर5 / 7

ये एक हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है जो कार्डियो और कोर दोनों पर काम करती है. इसमें प्लैंक पोजीशन में रहकर घुटनों को तेजी से आगे-पीछे लाया जाता है. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और पेट की चर्बी घटती है.

लेग रेज

लेग रेज 6 / 7

लेग रेज खासतौर पर लोअर एब्स पर असर डालती है. इसमें सीधे लेटकर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है और फिर नीचे लाया जाता है. ये पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने में मददगार है.  

विज्ञापन

रशियन ट्विस्ट

रशियन ट्विस्ट 7 / 7

ये एक्सरसाइज पेट के साइड फैट यानी लव हैंडल्स को कम करने में मदद करती है. बैठकर शरीर को थोड़ा पीछे झुकाएं और दोनों तरफ ट्विस्ट करें. इससे कोर मजबूत होता है और कमर की शेप बेहतर होती है. (All Photos Credit: Freepik)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन