10 दिन तक कॉफी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए शरीर पर पड़ने वाले 5 प्रभाव

Coffee Peene Se Kya Hota Hai: अगर आप रोजाना कॉफी पीना पसंद करते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हम आपको गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के बताए अनुसार कॉफी के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में विस्तार से बताएंगे.

Coffee Peene Se Kya Hota Hai
1 / 6
कॉफी पीने से क्या होता है? Image Credit- Freepik

10 Din Tak Coffee Pine Se Kya Hota Hai: आजकल कॉफी सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि लोगों की डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन चुकी है. सुबह की शुरुआत से लेकर ऑफिस ब्रेक तक, कॉफी एनर्जी देने का काम करती है. हालांकि, अगर आप लगातार 10 दिन तक रोज कॉफी पीते हैं तो इसका असर आपके शरीर पर साफ नजर आने लगता है. ऐसे में आइए जानते हैं 10 दिन तक कॉफी पीने से शरीर पर पड़ने वाले 5 प्रमुख प्रभाव क्या हो सकते हैं.

विज्ञापन

लिवर पर असर

लिवर पर असर 2 / 6

एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना 10 दिन तक कॉफी पीने से लिवर को फायदा होता है. यह लिवर में फैट जमा होने नहीं देती और गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करती है.

विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म पर असर

मेटाबॉलिज्म पर असर 3 / 6

यह मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने का काम करती है, क्योंकि इसमें क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है. यह एसिड शरीर की एनर्जी को बेहतर करता है और आपका मेटाबॉलिज्म सुधरता है.

दिमाग पर असर

दिमाग पर असर4 / 6

कॉफी पीने से दिमाग पर असर पड़ता है. इसमें मौजूद कैफीन दिमाग को तेज और फोकस को बढ़ाने का काम करता है. अगर आप रोजाना काम करते हैं तो कॉफी पीना बेस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

डाइजेशन पर असर

डाइजेशन पर असर 5 / 6

कॉफी पीने से डाइजेशन पर काफी असर पड़ता है. इसका लगातार सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है और पेट साफ होने लगता है. अगर आपको कब्ज रहता है तो यह फायदेमंद साबित हो सकती है.

खाली पेट पर असर

खाली पेट पर असर6 / 6

अगर आप खाली पेट लगातार ब्लैक कॉफी पीते हैं तो आपको कई बीमारियों में राहत मिल सकती है. आपका वजन कम हो सकता है और मूड पर भी काफी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन