12 महीने पुराना चावल खाने से क्या होगा? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान

What Happens When You Eat Old Rice: अगर चावल को सही तरह से स्टोर किया जाए तो लंबे वक्त तक रखा जा सकता है और कहा जाता है कि चावल जितना पुराना होगा इसका स्वाद भी अच्छा हो जाएगा, लेकिन तब क्या होगा जब 1 साल पुराना चावल खाया जाएगा.

What Happens When You Eat Old Store Rice
1 / 6
पुराना चावल खाने के नुकसान- Image Credit- Freepik

Ek Saal Purana Chawal Khane Se Kya Hoga: भारतीय थाली का चावल एक अहम हिस्सा है, जिसे हर किसी चीज के साथ आसानी से खाया जा सकता है. इसलिए लोग अपनी रसोई में चावल लाकर लंबे वक्त के लिए स्टोर करके रख देते हैं और कई बार इस्तेमाल करना भूल जाते हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कितना पुराना चावल इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि पुराना चावल ज्यादा अच्छा होता है, जबकि कुछ लोग इसे नुकसानदायक समझते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि 1 साल पुराना चावल खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? आइए जानते हैं इसके फायदे और क्या नुकसान हैं.

विज्ञापन

12 महीने पुराना चावल

12 महीने पुराना चावल2 / 6

चावल को अगर सही तरीके से रखा जाए तो लंबे वक्त तक इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर चावल बिल्कुल सही है और सूखी जगह पर रखा है तो इसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए. बाकी नमी वाले चावल से बचना चाहिए.

विज्ञापन

गुणों से भरपूर मिलेगा

गुणों से भरपूर मिलेगा3 / 6

आर्युवेद डॉक्टर का कहना है कि अगर चावल सही तरह से रखा जाए तो इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि चावल जितना पुराना होता है, उतना ही गुणों से भरपूर होता है.

खिला-खिला बनता है चावल

खिला-खिला बनता है चावल4 / 6

चावल को रखने से इसके अंदर का पानी सूख जाता है और बनाने पर खिला-खिला बनता है. अगर आप 1 साल पुराना चावल बनाते हैं तो इसे बनाते वक्त पानी आसानी से सूख जाएगा और दाने निकलने लगेंगे.

विज्ञापन

डायबिटीज में बेहतर

डायबिटीज में बेहतर5 / 6

चावल में ग्लाइसेमिक नाम का इंडेक्स होता है, जो पुराने चावल में बहुत कम मिलता है. इसलिए इसे खाना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ता है.

कब बिल्कुल न खाएं पुराना चावल?

कब बिल्कुल न खाएं पुराना चावल?6 / 6

अगर पुराने चावल से बदबू आ रही हो या इसका रंग बदल रहा हो तो बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल ना करें. अगर इसके डिब्बे से कीड़े या जाले दिख रहे हैं तो इससे पाचन खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन