गलत जूना कर सकता है बर्तनों को खराब! जानिए कौन सा स्क्रबर करें इस्तेमाल
Scrubber Using Tips: हर जूना हर बर्तन के लिए सही नहीं होता. इसलिए सही स्क्रबर का इस्तेमाल करना जरूरी है. सही स्क्रबर का चुनाव ना किया जाए तो बर्तनों को चमक खराब हो जाती है.

किचन में बर्तन साफ करने के लिए साबुन और जूने की जरूरत होती है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत स्क्रबर आपके महंगे बर्तनों की चमक छीन सकता है और उन्हें जल्दी खराब भी कर सकता है? स्टील, नॉन-स्टिक, कांच और तांबे के बर्तनों के लिए अलग-अलग तरह के स्क्रबर की जरूरत होती है. इसलिए बर्तन धोने के लिए सही स्क्रबर का इस्तेमाल करें
स्टील स्क्रबर
2 / 6स्टील का जूना जिद्दी दाग और जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे स्टेनलेस स्टील के बर्तनों, कड़ाही और लोहे के तवे साफ किए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के लिए कैसे बनाएं परफेक्ट होम ऑफिस? जानिए WFH को बेहतर बनाने के आसान टिप्स
प्लास्टिक या नायलॉन स्क्रबर
3 / 6यह सबसे नॉर्मल स्क्रबर है, जिसका इस्तेमाल रोजाना आसानी से किया जा सकता है. इससे बर्तनों की सफाई बहुत ही आसानी से की जा सकती है. हल्के दाग और चिकनाई साफ हो जाएगी.
स्पंज स्क्रबर
4 / 6स्पंज स्क्रबर मुलायम होता है और नाजुक बर्तनों की सफाई के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. आप इससे कांच, चीनी मिट्टी और नॉन-स्टिक बर्तन आसानी से साफ कर सकते हैं.
किस बर्तन के लिए कौन सा स्क्रबर सही?
5 / 6आप स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के लिए स्टील या नायलॉन स्क्रबर इस्तेमाल करें. नॉन-स्टिक पैन स्पंज और तांबे और पीतल के बर्तन कपड़ा सही रहता है.
स्क्रबर इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें
6 / 6नॉन-स्टिक बर्तनों पर कभी भी स्टील का जूना न इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे बर्तन खराब हो जाएंगे. आप स्पंज इस्तेमाल करें. साथ ही, स्क्रबर को नियमित रूप से बदलते रहें. इसे भी पढ़ें-बारिश होते ही याद आएंगे ये कुरकुरे पकोड़े, स्वाद का नहीं मिलेगा जवाब









