Types Of Pakora: बारिश की पहली फुहार पड़ते ही चाय और गरमा-गरम पकोड़े की याद आना बिल्कुल आम बात है. मानसून का मौसम खाने-पीने के शौकीनों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. ऐसे में अगर शाम की चाय के साथ कुरकुरे और स्वादिष्ट पकोड़े मिल जाएं तो मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाता है. आलू, प्याज और पनीर के पकोड़े तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन इस बार कुछ अलग और टेस्टी पकोड़े ट्राई करके बारिश के मौसम को और खास बना सकते हैं.
आलू पकोड़ा

3 / 6
आलू के स्लाइस को मसालेदार बेसन में डुबोकर तला जाता है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम ये पकोड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं.
पनीर पकोड़ा

4 / 6
अगर आप कुछ रिच और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो पनीर पकोड़ा बेहतरीन ऑप्शन है. पनीर के टुकड़ों में हल्का मसाला लगाकर बेसन में लपेटकर तल लें.
पालक पकोड़ा

5 / 6
पालक के पत्तों को बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. बारिश के मौसम में इसे जरूर ट्राई करें.