वर्क फ्रॉम होम के लिए कैसे बनाएं परफेक्ट होम ऑफिस? जानिए WFH को बेहतर बनाने के आसान टिप्स
WFH Tips: घर से काम करने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए आप यहां दिए टिप्स आजमा सकते हैं. इस तरह आपका वर्कस्टेशन तो बेहतर बनेगा ही साथ ही प्रोडक्टिविटी भी बेहतर होने लगेगी.

Work From Home Tips: वर्क फ्रॉम होम (WFH) अब कई लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. लेकिन, घर पर काम करते समय सही माहौल न मिलने से प्रोडक्टिविटी और फोकस दोनों प्रभावित हो सकते हैं. अगर आप भी घर से काम करते हैं लेकिन ध्यान यहां-वहां भटकता रहता है तो यहां दिए कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं. इस तरह आप अपने वर्कस्पेस को बेहतर बना सकेंगे.
बेहतर लाइटिंग का करें इंतजाम
2 / 7खराब रोशनी आंखों पर दबाव डाल सकती है और थकान बढ़ा सकती है. कोशिश करें कि आपका वर्कस्टेशन ऐसी जगह हो जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो. ऐसा ना हो सके तो अच्छी क्वालिटी के डेस्क लैंप या LED लाइट का इस्तेमाल करें.
सही फर्नीचर चुनें
3 / 7लंबे समय तक बैठकर काम करने से पीठ, गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है. एक आरामदायक कुर्सी और सही ऊंचाई वाली टेबल आपके बैठने की पॉजीशन को बेहतर बनाती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करती है.
स्मार्ट स्टोरेज सॉल्यूशंस अपनाएं
4 / 7बिखरा हुआ डेस्क ध्यान भटका सकता है. फाइलों, नोटबुक्स और अन्य जरूरी सामान को व्यवस्थित रखने के लिए ड्रॉअर ऑर्गेनाइजर, शेल्फ या स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करें.
केबल मैनेजमेंट पर ध्यान दें
5 / 7लैपटॉप, चार्जर और अन्य डिवाइसेज की तारें अक्सर डेस्क को अव्यवस्थित बना देती हैं. केबल क्लिप्स या वायर ऑर्गेनाइजर का उपयोग करके आप अपने वर्कस्पेस को साफ-सुथरा रख सकते हैं.
पौधों से बढ़ाएं ताजगी
6 / 7छोटे इंडोर पौधे न केवल आपके वर्कस्पेस को आकर्षक बनाते हैं बल्कि तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद कर सकते हैं.
पर्सनल टच जोड़ें
7 / 7वर्कस्पेस में अपनी पसंद की तस्वीरें, प्रेरणादायक कोट्स या सजावटी आइटम रखें. इससे जगह अधिक प्रेरणादायक और आरामदायक महसूस होती है. यह भी पढ़ें -Inside Ram Charan House: किसी महल से कम नहीं है राम चरण का 25,000 स्क्वायर फीट का आलीशान बंगला

















