शादी में जाकर कभी ना करें ये काम, वरना हेल्थ को हो सकता है भारी नुकसान

Harmful Food Combination For Wedding: शादी का आनंद लेना जरूरी है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. हर चीज एक साथ खाने जैसी गलतियां आपकी खुशी को खराब कर सकती हैं. 

Harmful Food Combination For Wedding
1 / 7
Harmful Food Combination For Wedding

Shaadi Mein Kya Na Khaye: शादी का सीजन चल रहा है जिसमें हर हर का खाना खाने का मौका मिलता है. व्यंजन, मिठाइयां और ठंडे-गर्म चीजें लोगों एक साथ खा लेते हैं. कई बार स्वाद के चक्कर में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. इसलिए पेट खराब होना, गैस, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और वजन बढ़ना जैसी समस्याएं अक्सर शादी के बाद देखने को मिलती हैं.  

विज्ञापन

ज्यादा खाना खाने की गलती

ज्यादा खाना खाने की गलती2 / 7

शादी में बुफे देखकर कई लोग ज्यादा खाना प्लेट में भर लेते हैं. फिर सब कुछ खाने की कोशिश करते हैं. जरूरत से ज्यादा खाने से पेट दर्द, गैस और भारीपन की समस्या हो सकती है. इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर ग्रेड 1 में दूध पीना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन ने बताया दूध पीने से क्या होगा

विज्ञापन

खाली पेट शादी में जाना 

खाली पेट शादी में जाना 3 / 7

कुछ लोग सोचते हैं कि शादी में खूब खाना है, इसलिए पूरे दिन कम खाते हैं या भूखे रहते हैं. इससे शादी में पहुंचकर वे जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ जाता है.

हर स्टॉल की चीजें एक साथ खाना

हर स्टॉल की चीजें एक साथ खाना 4 / 7

चाट, पिज्जा, मंचूरियन, मिठाई, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक आदि सब कुछ एक साथ खाने से पेट खराब हो सकता है. अलग-अलग तरह की चीजें खाने से पाचन को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

पानी कम पीना

पानी कम पीना5 / 7

शादी में लोग खाने और बातचीत में इतने बिजी हो जाते हैं कि पानी पीना भूल जाते हैं. इससे डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और थकान हो सकती है. साथ ही, ज्यादा मीठे या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें.

मिठाइयों का जरूरत से ज्यादा सेवन

मिठाइयों का जरूरत से ज्यादा सेवन6 / 7

शादी में मिलने वाली मिठाइयां और डेजर्ट सबको पसंद होते हैं, लेकिन ज्यादा चीनी का सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है और पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

देर रात तक खाना 

देर रात तक खाना 7 / 7

शादी के मौके पर अक्सर देर रात तक चलते हैं और लोग सोने से ठीक पहले खाना खा लेते हैं. इससे एसिडिटी, गैस और नींद में परेशानी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- Jaspal Rana Death Reason: नींद में सोते हुए कैसे गई जसपाल राणा की जान? दिल से जुड़ी यह दिक्कत बनी कारण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन