परफ्यूम की बोतल पर लिखे EDC, EDT और EDP का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जानें
What is Level of Perfume: परफ्यूम की बोतल पर लिखे EDC, EDT और EDP सिर्फ नाम नहीं हैं, बल्कि यह खुशबू की जानकारी देने का काम करता है. आप इन कोड्स की मदद से उसकी खुशबू की पहचान कर सकते हैं.

EDC क्या होता है?
2 / 7EDC यानी Eau de Cologne की सबसे हल्की खुशबू वाला परफ्यूम होता है. इसमें लगभग 2 से 5 परसेंट तक फ्रेगरेंस ऑयल होता है. इसका इस्तेमाल लोग गर्मियों में करते हैं. इसे भी पढ़ें-
EDT क्या होता है?
3 / 7EDT यानी Eau de Toilette सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले परफ्यूम में से एक है. इसमें लगभग 5 से 15 तक फ्रेगरेंस ऑयल होता है. इसकी खुशबू 4 से 6 घंटे तक बनी रह सकती है.
EDP क्या होता है?
4 / 7EDP यानी Eau de Parfum में खुशबू की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. इसमें लगभग 15 से 20 तक फ्रेगरेंस ऑयल होता है. इसकी खुशबू 6 से 8 घंटे या उससे भी ज्यादा** समय तक रह सकती है.
EDC, EDT और EDP में क्या अंतर है?
5 / 7इन कोड के परफ्यूम में खुशबू और क्वालिटी में फर्क होता है. साथ ही, यही कोड इसकी कीमत तय करते हैं. अगर आप बाहर परफ्यूम खरीदने के लिए जाएं तो यह कोड जरूर देखें.
कौन-सा परफ्यूम खरीदना चाहिए?
6 / 7आपको कितनी देर परफ्यूम लगाना है. उसके हिसाब से ही कोड डिसाइड करें और इस्तेमाल करें. ऑफिस या कॉलेज में लंबा चलने वाला परफ्यूम खरीदें.
परफ्यूम खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
7 / 7परफ्यूम को खरीदने से पहले अपनी स्किन पर टेस्ट जरूर करें. सिर्फ कागज की स्ट्रिप पर खुशबू सूंघकर फैसला न लें. साथ ही, परफ्यूम को कलाई या गर्दन पर लगाकर 20 मिनट बाद खुशबू महसूस करें. इसे भी पढ़ें- Monsoon Travel Destinations: बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? दिल को सुकून देने वाली ये 4 जगहें न करें मिस!
