जून में मिलेगा प्यार या Ex से होगी बात, जानिए क्या है वायरल June Theory

Viral Relationshio Theory: क्या आप जानते हैं वायरल जून थ्योरी के बारे में? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जून थ्योरी आखिर क्या है और रिलेशनशिप के बारे में क्या कहती है, जानिए यहां.

What Is June Theory
1 / 7
What Is June Theory

June Relationship Theory: इंटरनेट पर आजकल एक नई थ्योरी खूब वायरल हो रही है. इस थ्योरी का नाम है जून थ्योरी. इस June Theory के मुताबिक आपकी लव लाइफ में इस महीने एक बहुत बड़ी चीज होने वाली है जिससे आपकी लव लाइफ पूरी तरह बदल सकती है. कहते हैं कि जून के महीने में आपकी जिंदगी में नया प्यार आता है या फिर पुराना प्यार यानी आपका एक्स लौट आता है या आपको मैसेज करता है.

विज्ञापन

लव लाइफ में हो सकते हैं ये बदलाव

लव लाइफ में हो सकते हैं ये बदलाव 2 / 7

जून थ्योरी के मुताबिक आप इस महीने में प्यार में पड़ सकते हैं, किसी से एंगेज हो सकते हैं, शादी कर सकते हैं या कोई और रिलेशनशिप का माइल्सटोन अचीव कर सकते हैं. वहीं, जिन लोगों के साथ यह नहीं होता है उनकी जिंदगी में किसी पुराने प्यार के लौट आने की भी गुंजाइश रहती है.

विज्ञापन

जून में आगे बढ़ते हैं लोग

जून में आगे बढ़ते हैं लोग 3 / 7

जून का महीना गर्मियों का महीना है. इस महीने बहुत से लोगों की छुट्टी होती है या छुट्टी लेकर वे बाहर घूमने निकल जाते हैं. पार्टी या लोगों से मिलना भी इस महीने में ज्यादा होता है और इसीलिए इस महीने में किसी लव इंटरेस्ट से भी मिला जा सकता है.

जून थ्योरी के चलते एफर्ट्स करते हैं लोग

जून थ्योरी के चलते एफर्ट्स करते हैं लोग 4 / 7

लोग जून थ्योरी को मानने लगते हैं तो दूसरों से बात करने में ज्यादा ओपन होते हैं, प्रपोजल का इंतजार करते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों से कनेक्ट करते हैं.

विज्ञापन

क्या सच है जून थ्योरी

क्या सच है जून थ्योरी 5 / 7

जून थ्योरी सच है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. यह एक रिलेशनशिप ट्रेंड भर है जिसे लोग मान लेते हैं. यह एक क्यूट ट्रेंड है और इसीलिए इसे मानना लोगों को बुरा नहीं लगता है.

जून थ्योरी का असल मतलब क्या है

 जून थ्योरी का असल मतलब क्या है 6 / 7

अगर ख्यालों से निकलकर बाहर आया जाए तो जून थ्योरी असल में यह कहती है कि आपका लोगों से मिलना, बातें करना, डेट पर जाना या पुराने तरीकों से बाहर आना बहुत जरूरी है. तभी आप किसी से मिल सकेंगे और अपनी लव लाइफ में बदलाव आएंगे.

विज्ञापन

ये थ्योरी भी हैं फेमस

 ये थ्योरी भी हैं फेमस7 / 7

जून थ्योरी की ही तरह रिलेशनशिप में ऑलिव थ्योरी, सोशल एक्सचेंज थ्योरी और अटैचमेंट थ्योरी भी फेमस है. यह भी पढ़ें - एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में रह चुके हैं एक्टर पीयूष मिश्रा, पत्नी के साथ रिश्ते पर खुलकर की बात

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन