Amrood Ke Patte Khane Ke Fayde: कई बार लाख कोशिशों के बाद भी सुबह खुलकर पेट साफ नहीं हो पाता. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है या कोई दवा असर नहीं कर रही है तो यह नुस्खा जरूर अपनाएं. यह नुस्खा अमरूद के पत्तों का है, जिसे खाली पेट सुबह के वक्त चबाना होगा. ऐसा करने से आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है. हालांकि, इसे खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए, ताकि किसी भी तरह का कोई साइट इफेक्ट ना हो क्योंकि कई बार लोगों को इसका असर कम होता है.
पाचन तंत्र को कर सकते हैं मजबूत

3 / 6
अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये पेट में सूजन और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं. रोजाना सेवन करने पर पाचन बेहतर रहने में मिल सकती है.
मुंह की बदबू से राहत

4 / 6
सुबह खाली पेट अमरूद के ताजे पत्ते चबाने से मुंह की बदबू कम करने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है. इनमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं.
ब्लड शुगर कंट्रोल

5 / 6
अमरूद के पत्तों में मौजूद यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं. हालांकि, डायबिटीज के मरीज इन्हें दवा का ऑप्शन न मानें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.