कॉलेस्ट्रोल कटर कहलाते हैं ये 5 फूड्स, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया Bad Cholesterol कम करने के लिए क्या खाएं

Cholesterol Home Remedies: गंदा कॉलेस्ट्रोल दिल का दुश्मन बन सकता है. ऐसे में इसे इग्नोर ना करें बल्कि समय रहते अपनी डाइट में बदलाव करके इससे छुटकारा पा लें. यहां जानिए कौन से फूड्स कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होते हैं.

bad cholesterol
1 / 7
bad cholesterol

Cholesterol Reducing Foods: कॉलेस्ट्रोल चिपचिपा पदार्थ है जो शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो धमनियों में चिपकने लगता है. इससे ब्लड फ्लो बाधित होता है और दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं सो अलग. लेकिन, खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होती हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अरुण झरवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्सपर्ट ने खाने की उन चीजों का जिक्र किया है जो कॉलेस्ट्रोल का खात्मा करती हैं. आप भी जानिए कौन सी हैं ये चीजें.

विज्ञापन

लहसुन

लहसुन 2 / 7

कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. यह एलडीएल यानी बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और खून को पतला करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. नसों में जमी चिपचिपी परत को हटाने में लहसुन कारगर होता है.

विज्ञापन

अलसी के बीज

अलसी के बीज 3 / 7

अलसी के बीज ट्राइग्लिसराइड लेवल्स को कम करने के साथ-साथ आपके अच्छे कॉलेस्ट्रोल मतलब एचडीएल लेवल को भी बेहतर बनाता है.

अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल 4 / 7

हार्ट की मसल्स को ताकत देने के साथ ही अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को स्टेबल बनाए रखने में मददगार है. यह आर्टरीज की फ्लैक्सिबिलिटी को इंप्रूव करता है. इसका मतलब है कि यह ब्लॉकेज होने की संभावना को कम करता है.

विज्ञापन

मेथी दाना

मेथी दाना 5 / 7

मेथी के दाने ट्राइग्लिसराइड को कम करने की क्षमता रखता है. इसमें मौजूद सोल्यूबल फाइबर आपकी आर्टरीज में जमी फैट की लेयर पिघलाने में मदद करता है.

करी पत्ता

करी पत्ता 6 / 7

कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बैलेंस करने में करी पत्ते का असर दिखता है. यह लिवर की भी रक्षा करता है.

विज्ञापन

एक्सरसाइज का इफेक्ट होगा दो गुना

एक्सरसाइज का इफेक्ट होगा दो गुना 7 / 7

एक्सपर्ट का कहना है कि कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए, लेकिन एक्सरसाइज का असर दोगुना हो जाए इसके लिए यहां बताए फूड्स खाए जा सकते हैं. यह भी पढ़ें - पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन