IPL 2026: GT के खिलाफ ऐसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11! हार्दिक पांड्या करेंगे इन 2 खिलाड़ियों को बाहर?

Mumbai Indians Playing 11: IPL 2026 में आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. मुंबई अपनी टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए इस मैच के लिए MI की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

MI Team Rohit Sharma
1 / 7

Mumbai Indians Playing 11: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक साबित हुआ है. वो लगातार चार मैच हारकर आ रही है और अब उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई को अगर जीत की पटरी पर आना है, तो यह मैच जरूर अपने पक्ष में करना होगा. इस मुकाबले में MI कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

Advertisment

रोहित शर्मा की होगी वापसी?

रोहित शर्मा की होगी वापसी?2 / 7

रोहित शर्मा पिछला मैच नहीं खेले थे. हिटमैन को हैमस्ट्रिंग में समस्या थी लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं. मुंबई इंडियंस चाहे, तो उन्हें एक मैच के लिए आराम दे सकती है. अगर वो खेलते हैं, तो क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. रयान रिकेल्टन को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

सूर्या और तिलक पर होगा दारोमदार

सूर्या और तिलक पर होगा दारोमदार3 / 7

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के लिए पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं गए हैं. अब दोनों को जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करने की जरूरत है. उनके साथ नमन धीर होंगे, जिन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ा था.

मुंबई इंडियंस के पास हैं दो शानदार फिनिशर

मुंबई इंडियंस के पास हैं दो शानदार फिनिशर4 / 7

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में दो तगड़े फिनिशर हैं. हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं. पिछले मैच में मयंक रावत खेले थे लेकिन उन्हें गेंद और बल्ले से योगदान देने का मौका नहीं मिला था. इसी वजह से MI उन्हें फिर खेलने का चांस दे सकती है.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजर

गेंदबाजी अटैक पर होगी नजर5 / 7

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी अटैक में अल्लाह गजनफर पर नजर होगी. उन्होंने पिछले मैच में दो विकेट झटके थे. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर पर भी फैंस की नजर होगी.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

दीपक चाहर का प्रदर्शन पिछले मैच में निराशाजनक रहा था. उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है और लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार की टीम में एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 117 / 7

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (c), शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन