अब रात तक रायता नहीं होगा खट्टा! ये टिप्स दिखाएंगे कमाल

Raita Kaise Store Kare: कई बार रायता रात तक खट्टा हो जाता है और इस्तेमाल करने लायक नहीं बचता. अगर ऐसा आपके साथ होता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से रायता स्टोर करें और लुत्फ उठाएं.

Raita Kaise Store Kare
1 / 7
रायता खट्टा कैसे होने से बचाएं. Image Credit- News24

Sour Raita: गर्मियों में रायता खाया जाता है, क्योंकि यह बॉडी को ठंडा रखने का काम करता है. इसके अलावा, रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है, लेकिन एक समस्या अक्सर सामने आती है कि सुबह या दोपहर में बनाया गया रायता शाम या रात तक खट्टा हो जाता है. ज्यादा खट्टा रायता न सिर्फ स्वाद खराब कर देता है, बल्कि कई लोगों को पेट में जलन और गैस की समस्या भी दे सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रायता लंबे समय तक फ्रेश और स्वादिष्ट बना रहे तो कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

ठंडे दही का ही करें इस्तेमाल

ठंडे दही का ही करें इस्तेमाल2 / 7

रायता बनाने के लिए हमेशा फ्रिज में रखा ठंडा दही इस्तेमाल करें. कमरे के तापमान पर रखा दही जल्दी फॉर्मेट होने लगता है, जिससे रायता जल्दी खट्टा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- गलत जूना कर सकता है बर्तनों को खराब! जानिए कौन सा स्क्रबर करें इस्तेमाल

विज्ञापन

नमक तुरंत न डालें

नमक तुरंत न डालें3 / 7

अगर आप रायता पहले से बनाकर रखना चाहते हैं तो उसमें नमक तुरंत न मिलाएं. नमक डालने से दही पानी छोड़ने लगता है और यह खट्टा होने लगता है.

सब्जियां और मसाले बाद में मिलाएं

सब्जियां और मसाले बाद में मिलाएं4 / 7

खीरा, प्याज, टमाटर या बूंदी जैसी चीजें रायते में नमी बढ़ देती हैं. इससे रायते का स्वाद और टेक्सचर जल्दी बदल सकता है. इसलिए जब खाएं तभी सब्जियों को डालें.

विज्ञापन

फ्रिज में रखें

फ्रिज में रखें5 / 7

रायता बनाकर लंबे समय तक बाहर रखने की गलती न करें. गर्म मौसम में दही जल्दी खट्टा होता है. रायते को हमेशा ढक्कन लगाकर फ्रिज में रखें.

मिट्टी या स्टील के बर्तन का करें इस्तेमाल

मिट्टी या स्टील के बर्तन का करें इस्तेमाल6 / 7

रायता रखने के लिए स्टील या मिट्टी के बर्तन अच्छे माने जाते हैं. प्लास्टिक के बर्तनों में लंबे समय तक रखने पर स्वाद में बदलाव आ सकता है.

विज्ञापन

एक चुटकी चीनी डालकर इस्तेमाल करें

एक चुटकी चीनी डालकर इस्तेमाल करें 7 / 7

अगर आपको लगता है कि दही थोड़ा खट्टा है, तो उसमें एक चुटकी चीनी मिला सकते हैं. इससे खट्टापन थोड़ा संतुलित हो जाता है और स्वाद भी बेहतर लगता है. इसे भी पढ़ें- बारिश होते ही याद आएंगे ये कुरकुरे पकोड़े, स्वाद का नहीं मिलेगा जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन