क्या उबले हुए चावल खाने से बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट ने बताए शरीर में दिखने वाले ये बदलाव

Rice Eating Side Effects: उबले हुए चावल बहुत लोगों को पसंद होते हैं, लेकिन अगर आप इसे रोज खा रहे हैं तो यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वजन बढ़ने के साथ-साथ आपको शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं. इसलिए चावल को डाइट में ध्यान से शामिल करना चाहिए.

Boiled Rice Side Effects
1 / 6
क्या उबले हुए चावल खाने से क्या वजन बढ़ता है? Image Credit- AI

Boiled Rice Side Effects: चावल एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर कोई अपनी थाली का हिस्सा बनाता है. भारत में तो चावल बड़े ही चाव से खाए जाते हैं. उबले हुए चावल कई तरह से खाए जा सकते हैं. आप इसे दाल या सब्जी के साथ आसानी से खा सकते हैं, क्योंकि लोगों को लगता है कि उबले हुए चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता है, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि वजन बढ़ना सिर्फ किसी एक चीज के हाथ में नहीं होता, बल्कि पूरी डाइट पर निर्भर करता है. हालांकि, रोज चावल खाने से शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

क्या उबले हुए चावल खाने से क्या वजन बढ़ता है?

क्या उबले हुए चावल खाने से क्या वजन बढ़ता है? 2 / 6

उबले हुए चावल से वाकई में वजन बढ़ता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में चावल खाते हैं और दिनभर कुछ नहीं करते और वजन बढ़ने लगता है. इसे भी पढ़ें- रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? जानिए Kishmish Water पीने का प्रभाव

विज्ञापन

पेट की चर्बी बढ़ना

पेट की चर्बी बढ़ना 3 / 6

रोज चावल खाने से पेट का वजन बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि चावल में मौजूद ज्यादा कैलोरी और कम फाइबर पेट के आसपास फैट के रूप में जमा होने लगते हैं. इसलिए पेट की चर्बी बढ़ने लगती है.

जल्दी भूख लगना

जल्दी भूख लगना4 / 6

सफेद उबले हुए चावल में फाइबर की मात्रा कम होती है. इसलिए इन्हें अकेले खाने पर कुछ लोगों को थोड़ी देर बाद फिर से भूख लग सकती है. इससे ओवरईटिंग का खतरा बढ़ सकता है, जो वजन बढ़ने की एक वजह बन सकता है.

विज्ञापन

ब्लड शुगर पर पड़ सकता है असर

ब्लड शुगर पर पड़ सकता है असर5 / 6

सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, इसलिए अधिक मात्रा में सेवन करने पर कुछ लोगों में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों को चावल की मात्रा पर ध्यान दें.

चावल खाने का सही तरीका क्या है?

चावल खाने का सही तरीका क्या है?6 / 6

आप सीमित मात्रा में चावल खाएं. चावल के साथ दाल, सब्जियां, सलाद और प्रोटीन वाली चीजें खाएं. अगर वजन कम करना चाहते हैं तो कुल कैलोरी सेवन और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें. इसे भी पढ़ें- क्या आपका परफ्यूम हो चुका है खराब? जानिए कब अपनी फेवरेट बोतल फेंक देनी चाहिए अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन