रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? जानिए Kishmish Water पीने का प्रभाव

Kishmish Water Benefits: किशमिश का पानी एक नहीं बल्कि कई तरह से शरीर को प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना किशमिश का पानी पीने पर क्या होात है.

how to make raisin water
1 / 7
how to make raisin water

Raisin Water Benefits: किशमिश को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. कई लोग रातभर किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीते हैं. आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, किशमिश का पानी शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देता है और पाचन से लेकर त्वचा तक को फायदा पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं कि रोज किशमिश का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को रखे बेहतर

पाचन तंत्र को रखे बेहतर2 / 7

किशमिश के पानी में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है और पेट साफ रहने में सहायता मिलती है.

विज्ञापन

शरीर को देता है एनर्जी

शरीर को देता है एनर्जी3 / 7

किशमिश में प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं. सुबह किशमिश का पानी पीने से दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है.

लिवर को सपोर्ट कर सकता है

लिवर को सपोर्ट कर सकता है4 / 7

कुछ अध्ययनों के अनुसार किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. इससे लिवर के सामान्य कार्यों को सपोर्ट मिलने की संभावना रहती है.

विज्ञापन

त्वचा को बना सकता है हेल्दी

त्वचा को बना सकता है हेल्दी5 / 7

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. नियमित रूप से किशमिश का पानी पीने से त्वचा में प्राकृतिक चमक बनाए रखने में सहायता मिल सकती है.

आयरन की कमी दूर करने में मददगार

आयरन की कमी दूर करने में मददगार6 / 7

किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसका पानी पीने से शरीर को आयरन मिलता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और कमजोरी या थकान की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है.

विज्ञापन

किशमिश का पानी कैसे बनाएं

किशमिश का पानी कैसे बनाएं7 / 7

किशमिश का पानी बनाने के लिए 15-20 किशमिश अच्छी तरह धो लें. इन्हें एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें. सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी लें. चाहें तो भीगी हुई किशमिश भी खा सकते हैं. यह भी पढ़ें- क्या लहसुन खाने से खुल सकती है हार्ट की ब्लॉकेज? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया प्लाक Garlic से पिघलता है या नहीं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन