क्या आपका परफ्यूम हो चुका है खराब? जानिए कब अपनी फेवरेट बोतल फेंक देनी चाहिए

Does Perfume Expire: क्या आपका परफ्यूम पहले जैसी खुशबू नहीं दे रहा? जानिए परफ्यूम खराब होने पर कैसे पता चलता है. सही तरह से स्टोर ना करने पर आ सकती है दिक्कत.

perfume expiry
1 / 9
perfume expiry

Perfume Expiry: परफ्यूम सिर्फ एक खुशबू भर नहीं है बल्कि हमारी पहचान और यादों का हिस्सा भी होता है. कई लोग अपनी पसंदीदा फ्रेगरेंस की बोतल को सालों तक संभालकर रखते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि परफ्यूम भी एक्सपायर हो सकता है? चलिए जानते हैं परफ्यूम की एक्सपायरी डेट होती है या नहीं और अगर परफ्यूम खराब होता है तो कैसे पता चलता है.

विज्ञापन

क्या परफ्यूम की एक्सपायरी डेट होती है?

 क्या परफ्यूम की एक्सपायरी डेट होती है?2 / 9

परफ्यूम की शेल्फ लाइफ 3 से 5 साल के बीच मानी जाती है. हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उसे कैसे स्टोर किया गया है. अगर परफ्यूम को सीधे धूप, गर्मी या नमी से दूर रखा जाए तो इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रह सकती है.

विज्ञापन

खुशबू बदल जाए

खुशबू बदल जाए3 / 9

अगर आपका परफ्यूम पहले जैसा महकने के बजाय खट्टा, बासी या शराब जैसी तेज गंध देने लगे तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है.

रंग में बदलाव

रंग में बदलाव4 / 9

कई परफ्यूम समय के साथ थोड़े गहरे हो सकते हैं लेकिन अगर रंग बहुत ज्यादा पीला, भूरा या असामान्य दिखने लगे तो यह ऑक्सीडेशन का संकेत है.

विज्ञापन

खुशबू जल्दी गायब हो जाए

खुशबू जल्दी गायब हो जाए5 / 9

जब परफ्यूम की क्वालिटी खराब होने लगती है तो उसकी महक त्वचा पर ज्यादा देर तक नहीं टिकती.

तरल का धुंधला दिखना

तरल का धुंधला दिखना6 / 9

अगर बोतल के अंदर का लिक्विड साफ दिखने के बजाय धुंधला या उसमें कण नजर आने लगें तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए.

विज्ञापन

परफ्यूम जल्दी खराब क्यों होता है?

परफ्यूम जल्दी खराब क्यों होता है?7 / 9

परफ्यूम कुछ कारणों से खराब हो सकता है, जैसे बोतल को बाथरूम में रखना, सीधे सूरज की रोशनी में रखना, बार-बार ढक्कन खुला छोड़ना या अत्यधिक गर्म तापमान में स्टोर करना. ये सभी कारण परफ्यूम के अंदर मौजूद खुशबू वाले तत्वों को खराब कर सकते हैं.

परफ्यूम को सही तरीके से कैसे स्टोर करें?

परफ्यूम को सही तरीके से कैसे स्टोर करें?8 / 9

परफ्यूम को ठंडी और सूखी जगह पर रखें, बोतल को हमेशा अच्छी तरह बंद रखें, सीधे धूप से बचाएं और मूल पैकेजिंग या बॉक्स में स्टोर करें.

विज्ञापन

कब फेंक देनी चाहिए परफ्यूम की बोतल?

कब फेंक देनी चाहिए परफ्यूम की बोतल?9 / 9

अगर खुशबू पूरी तरह बदल चुकी है, रंग असामान्य हो गया है या लगाने पर त्वचा में जलन महसूस होती है तो उस परफ्यूम का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए. खराब परफ्यूम आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और फ्रेगरेंस भी अच्छी लगना बंद हो जाती है. यह भी पढ़ें - बिना मारे चूहे भगाने के लिए आटे में इस चीज को मिलाकर बना लें गोलियां, घर से निकल जाएंगे सारे Rats

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन