क्या चिप्स खाने से दाने होते हैं? डाइटिशियन ने बताए चिप्स खाने के साइड इफेक्ट्स
Chips Eating Side Effects: चिप्स खाने से हर इंसान को दाने हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप हर रोज चिप्स खाते हैं तो परेशानी हो सकती है. इसलिए चिप्स को कभी-कभार खाना ही बेहतर माना जाता है.

Chips Khane Ke Nuksan: चिप्स कई लोगों का पसंदीदा स्नैक्स है, जिसे अक्सर शाम या सुबह के वक्त खाया जाता है. कुछ लोग खाली वक्त में भी चिप्स का पैकेट खोल लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है. इसको लेकर एक्सपर्ट अंकुश रैना एक वीडियो के जरिए बताते हैं कि रोजाना या ज्यादा मात्रा में चिप्स खाने से स्किन पर दाने निकल सकते हैं. कई लोगों को चिप्स खाने के बाद चेहरे पर पिंपल्स या छोटे-छोटे दाने दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चिप्स खाने के कौन-कौन से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
क्या चिप्स खाने से दाने हो सकते हैं?
2 / 8चिप्स में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, ज्यादा नमक, तेल और कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते हैं. इसका सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पिंपल्स दानों की समस्या बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें- रोटी या चावल दोपहर के खाने में क्या खाएं? गर्मियों में सेहत के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन
वजन बढ़ने का खतरा
3 / 8चिप्स में कैलोरी और अनहेल्दी फैट की ज्यादा होती है. बार-बार चिप्स खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है.
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
4 / 8पैकेज्ड चिप्स में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. ज्यादा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और दिल की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
पाचन संबंधी समस्याएं
5 / 8चिप्स में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है. इसके अधिक सेवन से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए आपको परहेज करना चाहिए.
स्किन पर असर पड़ना
6 / 8जंक फूड और प्रोसेस्ड स्नैक्स का ज्यादा सेवन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकता है, जिससे स्किन बेजान और रूखी दिखाई दे सकती है. आप आलू का चीला खा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- शादी में जाकर कभी ना करें ये काम, वरना हेल्थ को हो सकता है भारी नुकसान
आलस बढ़ना
7 / 8चिप्स खाने से कुछ समय के लिए एनर्जी मिलती है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकती. इसके बाद थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है.
चिप्स से परहेज कैसे करें?
8 / 8रोजाना चिप्स खाने की आदत से बचें और एक बार में पूरा पैकेट ना खाएं. खाने के बाद पानी पी लें, जिससे शरीर को गर्मी नहीं लगेगी.









