प्रेग्नेंसी में मैगी खाना चाहिए या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए सही जवाब

Maggi Khane Ke Fayde: प्रेगनेंसी में कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में अगर आपका मैगी खाने का मन कर रहा है तो क्या इससे बच्चे को परेशानी होगी या खा लेना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Maggi During Pregnancy
1 / 7
क्या प्रेगनेंसी में मैगी खाना सही है? Image Credit- News24

Craving For Maggi During Pregnancy: प्रेगनेंसी में कभी खट्टा, कभी मीठा तो कभी मसालेदार खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप मैगी खाते हैं तो क्या इसे खाने से बच्चे की हेल्थ पर कोई असर पड़ेगा? इसको लेकर गायनेकोलॉजिस्ट तान्या गुप्ता का कहना है कि अगर आप कभी-कभार खाते हैं तो इससे कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन रोजाना खा रहे हैं तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है. इसलिए डॉक्टर परहेज करने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर खाने का मन हो तो परेशानी हो सकती है.

Advertisment

क्या प्रेगनेंसी में मैगी खाना सही है?

क्या प्रेगनेंसी में मैगी खाना सही है? 2 / 7

कई एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप कभी-कभी एक कटोरी मैगी खा लेती हैं तो इससे आमतौर पर कोई गंभीर नुकसान नहीं होता. हालांकि, इसे अपने खाने का हिस्सा ना बनाएं, क्योंकि शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है. इसे भी पढ़ें- किडनी डैमेज के लक्षण दिखने लगे हैं तो इस टेस्ट से हो जाएगा कंफर्म, समय रहते हो सकता है इलाज

विज्ञापन

पोषण की कमी होना

पोषण की कमी होना 3 / 7

मैगी पेट तो भर देती है, लेकिन इसमें जरूरी पोषक तत्व बहुत कम होते हैं. अगर आप बार-बार मैगी खाती हैं तो शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता.

नमक की मात्रा ज्यादा होना

नमक की मात्रा ज्यादा होना 4 / 7

इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. अधिक नमक का सेवन शरीर में पानी रुकने, सूजन और कुछ महिलाओं में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

पाचन संबंधी दिक्कतें होना

पाचन संबंधी दिक्कतें होना 5 / 7

प्रेग्नेंसी में पहले से ही कब्ज और गैस की समस्या आम होती है. मैगी में फाइबर कम होने के कारण यह पाचन संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकती है.

वजन बढ़ना

वजन बढ़ना 6 / 7

ज्यादा मैगी खाने से प्रोसेस्ड फूड खाने से कैलोरी बढ़ सकती है, जिससे जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने का खतरा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इनसे दूरी बना लें.

विज्ञापन

खाने की क्रेविंग हो तो क्या करें?

खाने की क्रेविंग हो तो क्या करें?7 / 7

अगर आपका मैगी खाने का मन कर रहा है तो इसे थोड़ा हेल्दी बनाया जा सकता है. इसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी सब्जियां मिलाएं. इसे भी पढ़ें- सोते समय आंखें खुली रहने का क्या मतलब है? हैरान कर देंगे ये फैक्ट्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन