Ankhe Kholkar Sona: आपने कभी किसी को आंखें खोलकर सोते हुए देखा होगा, लेकिन कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो बता दें यह स्थिति देखने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह कई लोगों में पाई जाती है. कुछ लोग तो खुद इस बात से अनजान रहते हैं कि वे रात में पूरी तरह आंखें बंद करके नहीं सोते. हालांकि, हर बार ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी

3 / 7
ऐसा होने का कारण चेहरे की मांसपेशियों का कमजोर होना हो सकता है. अगर इनमें कमजोरी आ जाए तो इंसान सोते समय आंखों को पूरी तरह बंद नहीं कर पाता.
थायरॉइड की समस्या होना

4 / 7
कुछ लोगों में थायरॉइड से जुड़ी बीमारियां, खासकर आंखों को इफेक्ट करने वाली स्थितियां, पलकों के पूरी तरह बंद होने में बाधा बन सकती हैं. इसलिए लोग आंखें खोलकर सोते हैं.
चेहरे की नसों में समस्या

5 / 7
चेहरे की नसों को प्रभावित करने वाली कुछ स्थितियों में आंखों को बंद करने की क्षमता कम हो सकती है. इसलिए आपको नसों पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
आंखों की सर्जरी होना

6 / 7
अगर किसी इंसान की आंखों की सर्जरी हुई हो या चोट लगी हो तो भी यह समस्या देखने को मिल सकती है. कई बार चोट लगने से भी ऐसा हो सकता है.
क्या इसके कारण कोई परेशानी हो सकती है?

7 / 7
जब आंखें पूरी तरह बंद नहीं होतीं तो इससे आंखों को आराम नहीं मिल पाता. सुबह उठने पर आंखों में सूखापन और जलन महसूस होने लगती है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपका ब्लड ग्रुप बढ़ा सकता है बीमारी का खतरा? जानें डॉक्टर की राय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.