गर्मियों में बच्चे की मालिश करते हुए कभी ना करें ये 5 गलतियां, गाइनोकोलॉजिस्ट ने दी सलाह

Baby Massage: गाइनोकोलॉजिस्ट बता रही हैं कि गर्मियों में बच्चे की मालिश करते हुए कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए. इन गलतियों से बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है.

Baby Massage Mistakes
1 / 7
Baby Massage Mistakes

Baby Massage Mistakes: भारत में छोटे बच्चों की मालिश जरूर की जाती है. मालिश से बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती हैं और बच्चा एक्टिव भी रहता है. लेकिन, सही तरह से मालिश ना की जाए तो बच्चे को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. खासतौर से गर्मियों में मालिश करते हुए मां को सावधानी बरती जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया सोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि गर्मियों में बच्चे की मालिश करते हुए कौन सी 5 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा तेल लगाना

बहुत ज्यादा तेल लगाना 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की मालिश में सबसे बड़ी गलती है शरीर पर बहुत ज्यादा तेल लगाना. ज्यादा तेल लगाने से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं जिससे बच्चे को रैशेज होने की और इरिटेशन होने की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन

बार-बार मालिश करना

बार-बार मालिश करना 3 / 7

दिन में बच्चे की 3 से 4 बार मालिश करना गलत है. गर्मियों में बार-बार मालिश करने से बच्चे को दिक्कत हो सकती है. दिन में बस 1 या 2 बार ही मालिश करें. कोशिश करें कि आप बच्चे को नहलाने से पहले उसकी मालिश करें ताकि जितना भी तेल लगा है वो हट जाए और बच्चे को दिक्कत ना हो.

धूप या गर्म कमरे में मालिश करना

धूप या गर्म कमरे में मालिश करना 4 / 7

बच्चे की धूप या गर्म कमरे में मालिश ना करें. आपको कोशिश करनी है कि जिस कमरे में मालिश की जा रही है उसमें कम गर्मी हो जिससे बच्चा कंफर्टेबल रहे. AC या कूलर बंद करके बहुत ज्यादा गर्म कमरे में बच्चे की मालिश ना करें.

विज्ञापन

टाइट मसाज करना

टाइट मसाज करना 5 / 7

गर्मियों में बच्चे पहले ही बहुत इरिटेटेड रहते हैं. ऐसे में उसकी बहुत सख्त तरह से या टाइट मालिश करना सही नहीं है. इससे बच्चा ज्यादा रोएगा और परेशान होगा. इसीलिए सॉफ्ट और जेंटल हाथों से बच्चे की मालिश करें.

चिपचिपे तेल से मालिश करना

चिपचिपे तेल से मालिश करना 6 / 7

बच्चे की मालिश कभी भी बहुत चिपचिपे तेल से नहीं करनी चाहिए. गर्मियों में खासतौर से सरसों का तेल अवॉइड करें. कोई लाइट ऑयल इस्तेमाल करें. नारियल तेल या बादाम का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन तेल की बहुत कम मात्रा ही लें.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे की मालिश करते हुए आप ये गलतियां ना करें. सही तरीके से की गई मालिश बच्चे को रिलैक्स करती है, बच्चे की नींद बेहतर करती है और मां से बच्चे की बोंडिंग भी स्ट्रॉन्ग बनाती है. यह भी पढ़ें - बड़ों के मुकाबले तेजी से लू की चपेट में आते हैं बच्चे, डॉक्टर ने बताया लाडलों को गर्मी की मार से कैसे बचाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन