अवसाद की पहली स्टेज में क्या होता है? शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज
Kya Hota Hai Avsad: अगर आप बिना किसी बात के उदास रहते हैं या नींद परेशान करती है तो यह अवसाद की शुरुआती संकेत हो सकते हैं. आपको भी इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Depression First Stage: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस, चिंता और मानसिक बीमारी काफी बढ़ गई है. इसलिए कई लोग इसे बहुत ही नॉर्मल मानते हैं और इसके शुरुआती दिनों पर ध्यान नहीं देते हैं. थकान और मूड बदलने को रूटीन का हिस्सा बनते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा होना डिप्रेशन का संकेत हो सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, अवसाद अचानक नहीं होता, बल्कि इसकी शुरुआत धीरे-धीरे कुछ संकेतों के साथ होती है. अगर शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो काफी हद तक परेशानी को हल किया जा सकता है.
हर वक्त उदास रहना
2 / 6अगर आप हर वक्त उदास रहते हैं तो आपको सोचना चाहिए. कई बार ऐसा होना खतरनाक हो सकता है. इस दौरान व्यक्ति पहले जिन चीजों में खुशी महसूस करता था, उनमें भी रुचि खोने लगता है और उदास हो जाता है.
चिड़चिड़ापन बढ़ना
3 / 6अवसाद का पहला संकेत चिड़चिड़ापन हो सकता है. डिप्रेशन की शुरुआत में मूड जल्दी खराब होना आम बात है. इंसान को छोटी बातों पर गुस्सा करने लगता है और परिवार या दोस्तों से दूरी बनाने लगता है. इसे भी पढ़ें- क्या स्मार्टफोन कमजोर कर रहा है आपकी याद्दाश्त? जानिए क्या है गूगल इफेक्ट
नींद से जुड़ी समस्याएं
4 / 6अवसाद का असर सबसे पहले नींद पर दिखाई दे सकता है. कुछ लोगों को रातभर नींद नहीं आती, जबकि कुछ जरूरत से ज्यादा सोने लगते हैं. सुबह उठने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस हो सकता है.
कमजोरी महसूस होना
5 / 6अगर बिना ज्यादा काम किए भी शरीर में थकावट बनी रहती है तो यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा संकेत हो सकता है. डिप्रेशन की शुरुआत में व्यक्ति मानसिक रूप से इतना थका महसूस करता है कि रोजमर्रा के छोटे काम भी मुश्किल लगने लगते हैं.
ध्यान लगाने में परेशानी
6 / 6अवसाद की पहली स्टेज में दिमाग ठीक से फोकस नहीं कर पाता. काम करते समय बार-बार ध्यान भटकना, चीजें भूलना और निर्णय लेने में परेशानी होना इसके शुरुआती संकेत माने जाते हैं. इसे भी पढ़ें- 2-3 हफ्ते रहने वाली ये 5 दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण, तुरंत कराएं जांच









